एक्सप्लोरर

T20: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डूमिनी को युवा खिलाड़ियों से चौथे वनडे जैसे प्रदर्शन की उम्मीद

छह मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम से ड्रॉप किए गए जेपू डूमिनी आज से शुरू हो रही टी20 सीरीज़ में टीम की कमान संभालेंगे. चोटिल फाफ डू प्लेसी की जगह अब टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस अनुभवी क्रिकेटर पर भरोसा जताया है.

सेंचुरियन: छह मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम से ड्रॉप किए गए जेपू डूमिनी आज से शुरू हो रही टी20 सीरीज़ में टीम की कमान संभालेंगे. चोटिल फाफ डू प्लेसी की जगह अब टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस अनुभवी क्रिकेटर पर भरोसा जताया है.

इस भरोसे पर खरे उतरने के वादे कर रहे डूमिनी को भी उम्मीद है कि टी20 क्रिकेट में उनके युवा खिलाड़ी आक्रामक रूख दिखाकर पासा पलट देंगे. दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा, 'युवा खिलाड़ियों और उनकी ‘आक्रमक शैली’ पर निर्भर होगी टी20 सीरीज़.'

दक्षिण अफ्रीकी चयन समिति ने वनडे की करारी शिकस्त से सीख लेते हुए टी20 के लिए 14 सदस्यीय टीम में 6 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है.

डुमिनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि नये खिलाड़ियों के आने से हमें फायदा होगा. इस मुद्दे पर हमने शनिवार सुबह भी चर्चा की कि हम ज्यादा से ज्यादा नये खिलाड़ियों को मौका दे सकें. यह प्रारूप अलग है. यह थोड़ा तेज और आक्रामक प्रारूप है.'

उन्होंने कहा, 'मैं टीम का नेतृत्व करने को लेकर खुश हूं. मुझे लगता है कि मैं कप्तानी में अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाता हूं. मैं इससे काफी उत्सुक हूं.'

वहीं वनडे में मिली हार पर डुमिनी ने कहा, 'वनडे सीरीज़ काफी निराशाजनक रही, जहां भारतीय टीम ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया. यह ऐसा है जिस पर हमें विचार करना होगा कि विश्व कप से एक साल पहले हम कहां है.' 

SA vs IND: टेस्ट और वनडे के बाद अब टी 20 की बारी, एक साल बाद रैना की होगी वापसी

इसके साथ ही छूटे टी20 फॉर्मेट पर डूमिनी ने चौथे वनडे का उदाहरण देते हुए अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद जताई. डुमिनी ने कहा कि छोटे प्रारूप के मैच में उनकी टीम भारतीय आक्रमण का बेहतर तरीके से सामना करेगी.

उन्होंने कहा, 'अगर आप चौथा मैच देखोगे तो वह कम ओवरों का मैच हो गया था. हमारे लिए यह टी20 के मंच जैसा क्रिकेट हो गया था. मुझे लगता है कि वैसी मानसिकता के साथ हम सर्वश्रेष्ठ करते हैं. इसलिए मैं यह देखने को लेकर काफी उत्सुक हूं कि इस प्रारूप में हम कैसा करते है.'

डुमिनी ने कहा कि शानदार फार्म में चल रहे भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों (शिखर धवन, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली) को आउट कर टीम पर दबाव बनाना चाहेंगे.

तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीकी टीम:
जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहार्डियन, जूनियर डाला, एबी डिविलियर्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, क्रिस्टियन जोनेकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, आरोन फांगिसो, एंडेल फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मिट्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget