एक्सप्लोरर

जोंटी रोड्स का बड़ा बयान, साउथ अफ्रीका नहीं जीत सकता विश्व कप

जोंटी रोड्स ने बताया कि किन वजहों से साउथ अफ्रीका एक बार फिर खिताब जीतने से चूक जाएगा

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने टीम को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर फैन्स नाराज हो सकते हैं. क्रिकेट के मैदान पर फील्डिंग को नई परिभाषा लिखने वाले रोड्स को नहीं लगता कि उनका देश विश्व कप जीत सकता है.

साउथ अफ्रीका की ओर से चार बार विश्व कप खेलने वाले रोड्स ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान विश्व कप में उनके देश की खिताबी जीत की सम्भानाओं के बारे में कहा, "एक प्रशंसक के रूप में विश्व कप में साउथ अफ्रीका के लिए मेरी सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. हमें लगता है कि हम नम्बर-1 टीम हैं लेकिन यह विश्व कप हम नहीं जी सकते. हम विश्व कप शुरू होने से पहले नम्बर-1 रैंकिंग में रह चुके हैं."

रोड्स ने कहा, "मैंने चार विश्व कप खेले हैं. इसमें दो सेमीफाइनल और एक क्वार्टर फाइनल शामिल है. 2003 में हम विश्व कप के दूसरे राउंड में भी नहीं पहुंच पाए थे. देखा जाए, तो आईसीसी टूर्नामेंटों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में विश्व कप से पहले एक प्रशंसक और पूर्व खिलाड़ी के रूप में मैं यह कहना चाहूंगा कि मौजूदा खिलाड़ियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाना चाहिए."

रोड्स ने कहा कि अगले साल इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप में साउथ अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन काफी हद तक परिस्थितियों पर भी निर्भर होगा. रो़ड्स ने कहा, " साउथ अफ्रीका उन पांच और छह टीमों में से है, जो फाइनल तक पहुंची तो विश्व कप की प्रबल दावेदार होगी. अब इंग्लैंड में उसका प्रदर्शन कैसा रहता है, यह काफी हद तक हालात पर भी निर्भर करेगा."

इसके अलावा, रोड्स का कहना है कि साउथ अफ्रीका के साथ-साथ विश्व कप में भारतीय टीम के पास भी अच्छे प्रदर्शन का मौका है. रोड्स के मुताबिक अफगानिस्तान की टीम सबको हैरान कर सकती है क्योंकि पिछले कुछ समय से उसने बेहतरीन खेल दिखाया है. अगर पिच पर अधिक हलचल नहीं हुई और गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी के बीच अच्छा संयोजन हुआ तो औसत टीमें भी हैरान कर सकती हैं.

विश्व कप में अब्राहम डिविलियर्स के बगैर साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन के प्रभावित होने के बारे में रोड्स ने कहा, "पिछले कुछ समय से डिविलियर्स विभिन्न कारणों से अंदर बाहर होते रहे हैं. ऐसे में टीम को इसकी आदत हो गई है. अब डिविलियर्स की जगह नहीं भरी जा सकती है लेकिन अन्य खिलाड़ी अलग प्रकार का प्रदर्शन कर सकते हैं."

रोड्स के मुताबिक डिविलियर्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका स्थान लेना बहुत मुश्किल है लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में युवाओं को आगे आकर अपने आपको साबित करना होगा और इस क्रम में सही प्रतिभा को मौका दिया जाना चाहिए. रोड्स ने कहा, "सचिन तेंदुलकर, डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों की जगह कोई नहीं ले सकता लेकिन इनकी जगह काबिल खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, जो मैच जीतने की काबिलियत रखते हों. मुझे उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका विश्व कप तक किसी ऐसे खिलाड़ी को ढूंढ लेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget