एक्सप्लोरर

जोफरा आर्चर बदल सकते हैं टेस्ट क्रिकेट की दिशा: जो रूट

वह आए और उन्होंने बड़ा प्रभाव छोड़ा. उन्होंने हमारे गेंदबाजी आक्रमण में अलग चीज जोड़ी है. टेस्ट में डेब्यू पर अगर कोई इस तरह का शानदार प्रदर्शन करता है तो यह देखना सुखद होता है.

एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा दिया था. इस दौरान जीत के हीरो रहे थे स्टीव स्मिथ जिन्होंने दोनों इनिंग्स में शतक जड़ा था. लेकिन ये सबकुछ तब बदल गया जब दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर ने अपना डेब्यू किया. उन्होंने स्मिथ को शतक नहीं बनाने दिया और अपनी बाउंसर से रिटायर हर्ट कर दिया. हालांकि स्मिथ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन वो 92 रनों पर आउट हो गए. आर्चर ने यहां दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पानी पिला दिया. अब इंग्लैंड के कप्तान रूट ने आर्चर की तारीफ की है. इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने कहा है कि टीम के युवा तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर मौजूदा एशेज सीरीज की दिशा बदल सकते हैं. आर्चर ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू किया था. इस मैच में आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की. आर्चर ने अपनी एक बाउंसर से स्टीव स्मिथ को जमीन पर गिरा दिया था तो वहीं दूसरी पारी में उनके स्थान पर टीम में शामिल किए गए मार्नस लाबुस्शाने को भी बाउंसर से झटका दे दिया. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रूट के हवाले से लिखा है, "वह आए और उन्होंने बड़ा प्रभाव छोड़ा. उन्होंने हमारे गेंदबाजी आक्रमण में अलग चीज जोड़ी है और ऑस्ट्रेलिया को सोचने पर मजबूर किया." रूट ने कहा, "टेस्ट में डेब्यू पर अगर कोई इस तरह का शानदार प्रदर्शन करता है तो यह देखना सुखद होता है. अपने अलग एक्शन और स्वाभाविक गति से उन्होंने चीजों को मुमकिन किया. इससे अंतिम तीन मैच रोचक हो गए हैं." टेस्ट कप्तान ने कहा, "एक चीज जो उन्होंने कर दी है वो यह है कि अब ऑस्ट्रेलिया इस बात पर सोचेगी कि उन्हें वापसी कैसे करनी है. आर्चर उनके खिलाफ मजबूती से आएंगे. इस तरह के गेंदबाज के खिलाफ स्लिप में खड़े होना बल्लेबाजी न करने से ज्यादा अच्छा होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: नहीं थम रहा वेस्टइंडीज का तूफान, 8वें ओवर में स्कोर 100 के पार; होप कर रहे कुटाई
Live: नहीं थम रहा वेस्टइंडीज का तूफान, 8वें ओवर में स्कोर 100 के पार
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget