एक्सप्लोरर

Joe Root Steps Down: जो रूट ने इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का किया एलान, जानें कैसा रहा उनका सफर

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद लगातार उनकी कप्तानी की आलोचना हो रही थी. 

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. रूट करीब पांच साल तक इंग्लैंड के कप्तान रहे. पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज और फिर वेस्टइंडीज से टेस्ट सीजन हारने के बाद लगातार उनकी कप्तानी की आलोचना हो रही थी. उनका प्रदर्शन बल्लेबाज के तौर पर पिछले लंबे समय से बढ़िया रहा, लेकिन टेस्ट में कप्तान के तौर पर फ्लॉप चल रहे थे. उनकी टीम ने अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की, जिसके बाद तमाम दिग्गजों ने उन्हें कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी. देखने वाली बात होगी कि अब किस खिलाड़ी को यह भूमिका सौंपी जाएगी. 

जो रूट ने इस फैसले के बाद कहा, 'कैरेबियाई दौरे से लौटने और सोचने का समय मिलने के बाद मैंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है. यह मेरे करियर में सबसे चुनौतीपूर्ण निर्णय रहा है, लेकिन अपने परिवार और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ इस पर चर्चा करने के बाद मुझे लगता है कि यह समय सही है. मुझे अपने देश की कप्तानी करने पर बहुत गर्व है और मैं पिछले पांच वर्षों को बड़े गर्व के साथ देखूंगा. यह काम करने और इंग्लिश क्रिकेट के शिखर का संरक्षक होने के लिए एक सम्मान की बात है." रूट ने कहा कि वह आगे भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और अगले कप्तान, टीम के साथियों और कोच की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे. 

इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे जो रूट

जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान माने जाते हैं. उनके नाम बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने और जीत हासिल करने का रिकॉर्ड है. रूट की कप्तान में इंग्लैंड ने 27 टेस्ट मुकाबले जीते. रूट ने अपनी टेस्ट कप्तानी में 27 मैच जिताकर माइकल वॉन (26), एलिस्टर कुक (24) और एंड्रयू स्ट्रॉस (24) जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया. 2017 में एलिस्टर कुक के बाद रूट ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था. उन्होंने कई ऐतिहासिक सीरीज में टीम का नेतृत्व कर जीत दिलाई. रूट के कार्यकाल में इंग्लैंड 2018 में भारत के खिलाफ 4-1 से घरेलू श्रृंखला जीती थी.

साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका से 3-1 की जीत रूट की कप्तानी में ही मिली. साल 2018 में वह 2001 के बाद से श्रीलंका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाले पहले इंग्लिश कप्तान बने. इस उपलब्धि को उन्होंने 2021 में श्रीलंका में 2-0 से जीत के साथ दोहराया. रूट एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कप्तान के रूप में जो रूट ने 14 शतक बनाए हैं. कप्तान के रूप में उन्होंने 5,295 रन बनाए हैं. रूट टेस्ट कप्तान के तौर पर इतने रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में ग्रीम स्मिथ, एलन बॉर्डर, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली के बाद वे 5वें नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ेंः IPL 2022: राशिद खान ने की हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ, बताया उनकी टीम क्यों कर रही है अच्छा प्रदर्शन

IPL Points Table 2022: आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, ऑरेंज और पर्पल कैप पर इनका कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
IND VS ENG: 'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
'जो रूट एक लाजवाब खिलाड़ी, आप चेंजिंग रूम में भी उससे...' , हैरी ब्रूक तारीफ में क्या कुछ कहा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget