एक्सप्लोरर

ENGvsPAK: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

ENGvsPAK: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

 


 


 


 

ENGvsPAK: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

 


लंदन: लॉर्ड्स मैदान पर हुए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली. शनिवार को हुए इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने सारे विकेट खोकर 49.5 ओवरों में 251 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जोए रूट (89) और कप्तान इयान मोर्गन (68) की बदौलत 47.3 ओवरों में 255 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी.

पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज मिलकर सिर्फ एक रन का योगदान दे सके. पाकिस्तान की ओर से सरफराज अहमद (105) ने शानदार शतकीय पारी खेली और बाबर आजम (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन, शोएब मलिक (28) के साथ 59 रन की और इमाद वसीम (नाबाद 63) के साथ 77 रनों की साझेदारी निभाते टीम को काफी स्थिरता प्रदान की.

सरफराज ने 130 गेंदों की अपनी बेहतरीन पारी में छह चौके लगाए और लॉर्ड्स मैदान पर शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने. पाकिस्तानी पारी लेकिन आखिरी के ओवरों में एकबार फिर लड़खड़ाई. आखिरी के चार बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके और लगातार अंतराल पर अपने विकेट खोते चले गए. पाकिस्तान ने आखिरी के 10 ओवरों में 64 रन बनाए, हालांकि आखिरी के पांच ओवरों में उन्हें चार विकेट भी गंवाने पड़े.

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. जेसन रॉय खाता खेले बगैर पारी की दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. एलेक्स हेल्स (14) भी खास नहीं कर सके.

हालांकि इसके बाद रूट और मोर्गन ने पारी को संभाल लिया और 112 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला दिया. मोर्गन 147 के कुल योग पर पवेलियन लौटे. उन्होंने 80 गेंदों पर नौ चौके जड़े.

मोर्गन के जाने के बाद रूट ने बेन स्टोक्स (42) के साथ भी अच्छी साझेदारी निभाई और 56 रन जोड़ते हुए टीम को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया. लेकिन इंग्लैंड को जीत अंतत: मोइन अली (नाबाद 21) ने दिलाई.

कैरेबियाई टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक 19 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 21 छक्के लगाए और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर हासिल किया. हालांकि वह श्रीलंका के 260 रनों के सर्वोच्च स्कोर को नहीं लांघ सके.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget