एक्सप्लोरर

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ इस विकेटकीपर की होगी टीम इंडिया में एंट्री, साहा प्लान में नहीं और ईशान फिट नहीं

India vs West Indies: अगले महीने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेलनी है.

Jitesh Sharma will get a chance in West Indies series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी. 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. रिद्धिमान साहा टीम इंडिया के प्लान में नहीं हैं. ऐसे में टेस्ट सीरीज़ में केएस भरत ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं, लेकिन टी20 सीरीज़ में एक नया चेहरा देखने को मिल सकता है. 

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल इस सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं ईशान किशन पूरी तरह से फिट नहीं हैं और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुज़र रहे हैं. ऐसे में टी20 सीरीज में टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या एक नए चेहरे को मौका दे सकते हैं. 

जितेश शर्मा को मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है. इससे पहले भी जितेश दो बार टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं, हालांकि, उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है. आईपीएल 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान खींचने वाले जितेश वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. 

आईपीएल 2023 में जितेश ने 13 मैचों में 309 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 21 छक्के निकले थे. वहीं टी20 क्रिकेट के 90 मैचों में जितेश के नाम एक शतक और 9 अर्धशतक के साथ 2096 रन हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 149.07 का रहा है. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला मैच- 4 अगस्त, शुक्रवार को- क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में.
दूसरा मैच- 6 अगस्त, रविवार को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में. 
तीसरा मैच- 8 अगस्त, मंगलवार को- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में. 
चौथा मैच- 12 अगस्त, शनिवार को- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में. 
पांचवां मैच- 13 अगस्त, रविवार को- सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में.

यह भी पढ़ें...

Watch: अपनी फैमली संग हॉलीडे मना रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget