एक्सप्लोरर
वाइजैग के मैदान पर विराट और रोहित के सामने गेंदबाजी करेंगे जसप्रीत बुमराह, अपनी रिक्वरी को करेंगे टेस्ट
बुमराह दूसरे वनडे में वाइजैग में टीम इंडिया के साथ नेट्स में ट्रेनिंग के लिए जुड़ सकते हैं. इस दौरान वो विराट और रोहित को बॉलिंग करेंगे.

भारतीय टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से जीत चुकी है. इस दौरान 15 तारीख से वनडे सीरीज की शुरूआत होने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में यानी की विशाखपट्टनम में क्रिकेट फैंस बुमराह को मैदान पर देख सकते हैं. जसप्रीत बुमराह चोटिल थे और वो अपनी चोट से उभर चुके हैं. ऐसे में बुमराह नेट्स में टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी कर सकते हैं. बुमराह ने कहा कि वो चाहेंगे कि वो रोहित शर्मा और विराट कोहली को नेट्स में गेंदबाजी करें. फिलहाल बुमराह नीतिन पटेल के नेतृत्व में ट्रेनिंग कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो बुमराह जल्द ही नेट्स में टीम इंडिया के साथ वाइजैग में जुड़ सकते हैं. ऐसे में वो विराट और रोहित के विरूद्द गेंदबाजी करेंगे. टीम मैनेजमेंट इस बात के लिए तैयार हो गई है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे से पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी. इसके बाद टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 टी20 मैच खेलेगी. ऐसे में कोच रवि शास्त्री को पूरा भरोसा है कि बुमराह इस दौरे के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. सूत्रों की मानें तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड दौरे के लिए बुमराह की जरूरत पड़ेगी. इसलिए मैनेजमेंट ने जल्द से जल्द बुमराह को रिक्वरी के लिए यूके भेजा. अब ये देखना होगा कि नेट्स सेशन के दौरान बुमराह कैसा प्रदर्शन करते हैं तो वहीं उनकी गति इस दौरान कैसी होती है क्योंकि चोट के बाद वापसी करना कई क्रिकेटर्स के लिए काफी मुश्किल होता है.
और पढ़ें
















