एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: धर्मशाला टेस्ट के लिए बुमराह की होगी प्लेइंग 11 में होगी वापसी, लेकिन सिराज का खेलना...

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे. बुमराह की वापसी हालांकि सिराज के लिए मुश्किल पैदा करेगी.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 1-3 से बढ़त बनाने के बावजूद धर्मशाला टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 बदली हुई नज़र आएगी. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम में वापसी होगी. वर्कलोड मैनेज करने के लिए मोहम्मद सिराज को पांचवें टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. इससे पहले जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट से आराम दिया गया था. लेकिन अब आखिरी टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह दोबारा टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. हालांकि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का आखिरी टेस्ट में भी खेलना तय नहीं है. केएल राहुल चोट का इलाज करवाने के लिए लंदन गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को देखते हुए टीम मैनेजमेंट की ओर से नई रणनीति बनाई गई. इस सीरीज से पहले ही साफ हो गया था कि टीम के दोनों मुख्य तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को सभी 5 टेस्ट में नहीं खिलाया जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. लेकिन दूसरे टेस्ट से मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया. दूसरे टेस्ट में सिराज की जगह प्लेइंग 11 में मुकेश कुमार को मौका मिला था. तीसरे टेस्ट में हालांकि फिर से बुमराह और सिराज एक साथ प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. लेकिन राजकोट की जीत के बाद बुमराह को आराम का मौका देने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया. चौथे टेस्ट में बुमराह के स्थान पर आकाशदीप को डेब्यू का मौका मिला.

आखिरी टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 में होगा बदलाव

लेकिन आखिरी टेस्ट में फिर से बुमराह और सिराज एक साथ खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे. बुमराह को सिराज के स्थान पर ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. डेब्यू में तीन विकेट लेकर सभी को प्रभावित करने वाले आकाशदीप टीम के साथ बने रह सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से खेला जाना है. फिलहाल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ब्रेक पर हैं. लेकिन 2 मार्च को सभी खिलाड़ी चंडीगढ़ में जमा हो सकते हैं. 3 मार्च से टीम इंडिया के खिलाड़ी आखिरी टेस्ट के लिए नेट प्रैक्टिस शुरू करेंगे. टीम इंडिया पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
LIVE: ऑक्शन में लगी पहली बोली, किरण नवगिरे को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget