एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: वर्ल्डकप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, जल्द होगा रिप्लेसमेंट का एलान

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप खेलने के लिए फिट नहीं है. बीसीसीआई जल्द ही आईसीसी को बुमराह के रिप्लेसमेंट का नाम भेजेगा.

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ''मेडिकल टीम ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं हैं. बुमराह की फिटनेस को लेकर एक्सपर्ट्स से सलाह लगी गई. बुमराह पहले पीठ के दर्द की वजह से सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हुए थे. लेकिन अब बीसीसीआई वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही बुमराह के रिप्लेसमेंट का एलान करेगा.''

बता दें कि कुछ दिन पहले ही यह जानकारी सामने आई थी कि जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर है और वह वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि बुमराह की फिटनेस पर नज़र रखी जा रही है और वो वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. 

लेकिन अब यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में अपने नंबर एक गेंदबाज के बिना ही मैदान पर उतरना होगा. बुमराह के रिप्लेसमेंट की बात करें तो रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल मोहम्मद शमी टीम में उनकी जगह ले सकते हैं. मोहम्मद शमी के 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की संभावना है.

बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज का नाम भी सामने आया था. लेकिन सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है. हालांकि सिराज को वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिलना तय है.

इसके अलावा टीम की ट्रेनिंग के लिए तीन अतिरिक्त तेज गेंदबाज भी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. कुलदीप सेन, मुकेश चौधरी और चेतन सकारिया 6 अक्टूबर को टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget