एक्सप्लोरर

'जसप्रीत बुमराह को जल्दी रिटायरमेंट...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तेज गेंदबाज को लेकर दिया बड़ा बयान

Asia Cup 2025 के लिए जसप्रीत बुमराह ने खुद को उपलब्ध बताया है, इसलिए उनका टीम में चुना तय माना जा रहा है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर ने उनको लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने बुमराह को 'कोहिनूर हीरा' बताया है.

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आने वाले आकाश चोपड़ा का मानना है कि जसप्रीत बुमराह भविष्य में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सभी स्टेक होल्डर को बुमराह को समय से पहले संन्यास लेने के लिए मजबूर करने के प्रति आगाह भी किया. तेज गेंदबाज बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 3 मैच खेले थे, जैसा उन्होंने दौरे पर जाने से पहले तय किया था. इसको लेकर उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा था.

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ही जसप्रीत बुमराह को लेकर सभी को पता था कि वह वर्कलोड के चलते सिर्फ 3 मैच खेलेंगे, हालांकि पहला टेस्ट हारने के बाद ये माना जा रहा था कि वह अधिक मैच खेल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने तीसरा और इसके बाद चौथा टेस्ट खेला, 5वें टेस्ट में वह नहीं खेले. आकाश चोपड़ा ने बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का बचाव करते हुए कहा कि इस गेंदबाज को सही से संभालने की जरुरत है.

जसप्रीत बुमराह 'कोहिनूर हीरा' हैं

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बुमराह जैसा कोई गेंदबाज़ नहीं है. उन्हें ज़बरदस्ती जल्दी संन्यास लेने के लिए मजबूर न करें क्योंकि वह 24 कैरेट शुद्ध सोना हैं. वह कोहिनूर हीरा हैं. वह जितना ज़्यादा खेलेंगे, उतना ही अच्छा होगा. मुझे नहीं लगता कि वह ज़्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन जब तक वह खेलते हैं, मैं यही कहूंगा कि उन्हें टिके रहना चाहिए."

उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि वह सभी टेस्ट खेलेंगे. वह कुछ मैचों को चुनेंगे. चाहे वह सही हो या गलत, यह कोई नैतिक बहस का विषय नहीं है. अगर आपके पास उस लेवल का कोई प्लेयर उपलब्ध है, तो उसे जब भी मौका मिले, खिलाएं."

आकाश चोपड़ा का मानना है कि 3-4 मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों को रोटेट करना जरुरी है. उन्होंने कहा अगर वह बल्लेबाज होते और कम मैच खेलने के लिए कहते तो समस्या होती

एशिया कप में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह ने सिलेक्टर्स को सूचित किया है कि वह एशिया कप के लिए उपलब्ध हैं. अगर ऐसा है तो उनका एशिया कप टीम में चयन होना कंफर्म है. 19 अगस्त को एशिया कप चुनने के लिए बैठक होगी, इसके बाद टीम का ऐलान किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
LIVE: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget