एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल, सिर्फ 16 टेस्ट में मार्शल, गार्ननर, एम्ब्रोस और ग्लैन मैक्ग्रा जैसे गेंदबाजों को पछाड़ा

जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में भारत के नंबर वन गेंदबाज हैं. अपने 16वें टेस्ट मैच के दौरान बुमराह ने 6 विकेट लेकर एक बेहद ही खास मुकाम हासिल कर लिया है.

IND Vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देने में कामयाब रही है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 6 विकेट लेकर टीम इंडिया की जत में बेहद ही अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के साथ बुमराह अपने टेस्ट करियर में बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे हैं. जसप्रीत बुमराह ने गेदबाजों के औसत के मामले में मेल्कम मार्शल, जोएल गार्ननर, कॉर्टली एम्ब्रोस और ग्लैन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

ये वे गेंदबाज हैं, जिन्होंने पिछले 50 साल में बेस्ट औसत के साथ 75 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं. बुमराह ने 16 टेस्ट मैचों में 20.68 की औसत से 76 विकेट लिए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल ने 81 टेस्ट मैचों में 20.94 की औसत से 376 विकेट लिए हैं. मार्शल के बाद जोएल गार्नर हैं, जिन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 20.97 की औसत से 259 विकेट लिए हैं.

उनके अलावा कॉर्टनी एम्ब्रोस 98 टेस्ट मैचों में 20.99 की औसत से 405 विकेट चटकाए हैं. आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में 21.64 की औसत से 536 विकेट लिए हैं. मौजूदा आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अब तक 32 टेस्ट मैचों में 21.51 की औसत से 153 विकेट लिए हैं.

स्ट्राइक रेट भी है शानदार

करीब तीन साल के छोटे से टेस्ट करियर में ही बुमराह सबसे बड़े मैच विजेता बनकर उभरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में बुमराह का गेंदबाज स्ट्राइक रेट 46.14 का है. इसका मतलब यह हुआ कि बुमराह अपने करीब हर 8 ओवर में एक विकेट निकालते हैं.

वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में भी बुमराह ने कुछ ही सालों में अपने आप को बड़े खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है. बुमराह वनडे क्रिकेट में अब तक 108 विकेट ले चुके हैं, जबकि टी20 में उन्हें 59 विकेट हासिल हैं.

इरफान की गेंद पर यूसुफ पठान के बेटे ने लगाया शानदार शॉट, वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
BCCI की पेंशन स्कीम, इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेटरों को कितना मिलेगा पैसा? 
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल
धोनी से रहाणे तक, भारत के 12 स्टार क्रिकेटरों को नहीं मिली फेयरवेल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget