एक्सप्लोरर

टीम इंडिया ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, बुमराह पर ये गलती पड़ेगी बहुत भारी! आंकड़े हिला डालेंगे

जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया ने बड़ी गलती कर दी है. भारतीय टीम ने बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने में काफी देरी कर दी है. बुमराह के साल 2024 से आंकड़े भी यही बताते हैं.

Jasprit Bumrah Workload: जसप्रीत बुमराह इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे. बुमराह के पीठ में चोट आई थी. जिसके बाद वो लगभग चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे. बुमराह ने इसके बाद जब से वापसी की है, तब से उनके वर्कलोड को लेकर हर जगह चर्चा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी ये बात कही. लेकिन आंकड़ों को देखें तो, टीम इंडिया ने बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने में काफी देरी कर दी है. जिसका खामियाजा भी अब उन्हीं को भुगतना पड़ रहा है.

बुमराह इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं. पहले मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट हॉल लिया. बुमराह ने 44 ओवर डाले. टीम इंडिया शुरुआती चार दिनों में काफी मजबूत स्थिति में थी, इसके बावजूद उसने ये मैच गंवा दिया. टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 1-0 से पिछड़ चुकी है. वहीं उसे दूसरे टेस्ट से पहले एक और झटका लगता दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह 2 जुलाई से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

बुमराह पर सबसे ज्यादा रहा है वर्कलोड

एनडीटीवी स्पोर्ट्स के मुताबिक बुमराह ने 2024 से भारत के लिए 15 टेस्ट मैचों में 78 विकेट झटके हैं. लेकिन उनपर काफी ज्यादा वर्कलोड रहा है. बुमराह ने इस समय दौरान 410.4 ओवर फेंके हैं. जो कि दुनिया के किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा फेंके गए सबसे ज्यादा ओवर हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं. उन्होंने 362.3 ओवर फेंके हैं. पैट कमिंस ने 359.1, मोहम्मद सिराज ने 355.3 और इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 328 ओवर फेंके हैं.

बुमराह पर साल 2024 की शुरुआत से सबसे ज्यादा वर्कलोड रहा. शायद यही वजह रही कि वो चोटिल हुए. इसका खामियाजा टीम इंडिया को अब भुगतना पड़ रहा है. बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलते हुए दिखेंगे.

यह भी पढ़ें-  Watch: फास्ट या स्पिन, कैसी गेंदबाजी करते हैं वैभव सूर्यवंशी? खुद ही देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget