एक्सप्लोरर

IND vs NZ: तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे जसप्रीत बुमराह, जानें टीम मैनेजमेंट ने क्यों लिया यह फैसला?

IND vs NZ 3rd Test: तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. जसप्रीत बुमराह को टीम मैनेजमेंट ने आराम देने का फैसला किया है.

IND vs NZ Playing XI, Jasprit Bumrah: शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. वहीं, इससे पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. जसप्रीत बुमराह को टीम मैनेजमेंट ने आराम देने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को कम करने और आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मद्देनजर फैसला लिया गया है.

वहीं, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार चुकी है. न्यूजीलैंड ने पहले और दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराया. इस तरह कीवी टीम सीरीज में 2-0 से आगे है. भारतीय टीम तीसरे टेस्ट को जीतकर सूपड़ा साफ होने से बचना चाहेगी. इसके अलावा भारत बेशक सीरीज हार गया हो, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल के मद्देनजर तीसरा टेस्ट बेहद अहम है. अगर भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में हारती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है.

गौरतलब है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 22 नवंबर से हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 6 दिसंबर से आमने-सामने होंगी. जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है.

ये भी पढ़ें-

CSK, RCB, गुजरात टाइटंस से राजस्थान रॉयल्स तक... IPL टीमों के बीच इस खिलाड़ी की जबरदस्त डिमांड

दिवाली पर ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया फुस्स, अभिमन्यु ईश्वरन और गायकवाड़ फ्लॉप; ईशान किशन भी रहे फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget