एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह के पास है मॉर्डन क्रिकेट में गेंदबाजी का हर हथियार

World Cup 2019: विश्व कप में बल्लेबाजी में भले ही रोहित शर्मा छाए हुए हैं लेकिन गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है. गेंदबाजी यूनिट के कप्तान की भूमिका वो बिल्कुल सटीक तरीके से निभा रहे हैं.

इस विश्वकप में जसप्रीत बुमराह की इनकमिंग गेंद सीधी निकल रही हैं. इस वजह से वो और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं. लेंथ की बात करें तो उन्होंने थ्री क्वार्टर लेंथ से थोड़ा ऊपर गेंद डाली है. स्लॉग ओवरों में वो स्लो बाउंसर फेंक रहे हैं. यॉर्कर फेंकते वक्त भी जसप्रीत बुमराह इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि कहीं बल्ले का किनारा लगकर गेंद बाउंड्री पार ना चली जाए इसलिए उन्होंने ऑफ स्टंप को शानदार तरीके से साध रखा है.

कुल मिलाकर जसप्रीत बुमराह के पास मॉर्डन क्रिकेट में गेंदबाजी का हर हथियार दिखाई दे रहा है. विश्व कप में अब तक खेले गए सभी मैचों में उन्होंने इस बात को साबित किया है. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने 4 ओवर के अपने पहले स्पेल में ही सिर्फ 14 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए. ये दोनों बल्लेबाज थे दिमुथ करूणारत्ने और कुसल परेरा. इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरे मैच में बैकफुट पर रही.

बुमराह की गेंदबाजी में स्विंग, सीम, यॉर्कर और स्लो बॉल के साथ साथ वो रणनीति दिखाई देती है जिसका जवाब विरोधी टीम के बल्लेबाजों के पास नहीं है. इन्हीं खूबियों के दम पर जसप्रीत बुमराह ने इस विश्व कप में अब तक खेले गए 8 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनकी इकॉनमी 4.48 की है. जो लाजवाब है. इसके अलावा इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में भी वो चौथे नंबर पर हैं.

गेंदबाजी का कमाल, स्पष्ट सोच का धमाल

जसप्रीत बुमराह की एक और बड़ी खासियत है. जो गेंदबाजी में उनकी मेहनत में चार चांद लगाती है. उनके हाथ में जब गेंद आती है तो उनके दिमाग में किसी किस्म का भ्रम नहीं रहता. वो अपनी गेंदबाजी को लेकर बहुत स्पष्ट सोच रखते हैं. वो अपने बॉलिंग मार्क पर जाते हैं तो उन्हें पता होता है कि वो क्या करने जा रहे हैं. पहले जसप्रीत बुमराह को डेथ-ओवर्स का अच्छा गेंदबाज माना जाता था. लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने नई गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है. इस विश्व कप में भी अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी टीमों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. इन सभी मैचों मे भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 20-30 रन कम जोड़े. बावजूद इसके विरोधी टीमें उलटफेर नहीं कर पाईं क्योंकि भारतीय टीम की गेंदबाजी शानदार रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ तो जसप्रीत बुमराह ने 6 ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह के साथ साथ इसका श्रेय मोहम्मद शमी को भी जाता है.

100 विकेट लेने वाले गेंदबाजी क्लब में हुए शामिल

दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर तो बुमराह 100 विकेट क्लब में शामिल हो गए. सबसे तेज़ 100 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. मोहम्मद शमी ने 56 मैच में अरने सौ विकेट पूरे किए थे. इसके बाद 57 मैचों में बुमराह ने मुकाम हासिल किया. इससे बाद अजीत अगरकर का नंबर आता है. जिन्होंने 67 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे. 2016 के बाद से डेथ ओवरों में तो जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट कमाल का रहा है. दुनिया की बड़ी बड़ी टीमों के बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बटोरने में नाकाम रहे हैं. 41 से 50 ओवर के बीच बुमराह का इकॉनमी रेट 5.70 का है. जबकि इंग्लैंड के मार्क वुड ने 6.00, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 6.16, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान ने 6.53 और ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंग्स ने 6.63 की इकॉनमी से रन दिए हैं. अब विश्व कप में जसप्रीत बुमराह की अगली चुनौती है न्यूज़ीलैंड. अपना पहला विश्वकप खेल रहे जसप्रीत बुमराह हर एक मैच के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए इससे बेहतर स्थिति कुछ नहीं हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget