एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: लंबे ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी, वर्ल्ड कप 2023 में खूब विकेट चटका रहे हैं बुमराह

Jasprit Bumrah Comeback: जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप 2023 के ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. अब वह अपने पूरे शबाब पर हैं. इससे पहले वह करीब 11 महीनों तक मैदान से दूर रहे थे.

Jasprit Bumrah Returns: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कहर बरपाने वाली गेंदबाजी कर रहे हैं. फिलहाल, वह इस वर्ल्ड कप में विकेट लेने के मामले में टॉप पर काबिज हैं. वह अब तक महज तीन मुकाबलों में आठ विकेट चटका चुके हैं.

यहां सबसे खास बात यह है कि बुमराह ने यह आठ विकेट महज 11.62 की बॉलिंग एवरेज के साथ लिए हैं. यानी इस वर्ल्ड कप में उन्हें हर 11 रन खर्च करने के बाद एक विकेट जरूर मिला है. बुमराह ने इस दौरान प्रति ओवर महज 3.44 रन ही खर्च किए. उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट भी 20.25 रहा. यानी हर 21वीं गेंद पर उन्हें विकेट मिला.

बुमराह के यह जबरदस्त आंकड़े टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाने वाले साबित हो रहे हैं. उनकी एंट्री से जैसे टीम इंडिया की गेंदबाजी में चार चांद लग गए हैं. टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी अब बेहद ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है. लंबे ब्रेक के बाद बुमराह ऐसी धमाकेदार वापसी करेंगे, यह शायद ही किसी ने सोचा हो.

एशिया कप के ठीक पहले हुई थी वापसी
जसप्रीत बुमराह पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे. पीठ की चोट के चलते वह एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं बन पाए थे. बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले बुमराह की फिटनेस को लेकर एक रिस्क लिया था. लेकिन यह दांव उलटा पड़ गया और बुमराह की चोट और गंभीर हो गई थी. बुमराह इसके बाद वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहना पड़ा.

इस साल की शुरुआत में भी उन्हें भारतीय टीम में लिया गया लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं होने के चलते मैदान में नहीं उतर सके. वह आईपीएल 2023 का भी हिस्सा नहीं बन सके थे. अगस्त में हुई आयरलैंड सीरीज में उन्होंने मैदान पर वापसी की. इसके बाद वह एशिया कप 2023 भी खेले. एशिया कप में भी उन्होंने लाजवाब गेंदबाजी की थी. लेकिन अब वर्ल्ड कप में वह अपने पूरे शबाब पर हैं.

यह भी पढ़ें...

ENG vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे बेन स्टोक्स? जानें इंग्लैंड के हेड कोच का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget