एक्सप्लोरर

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान, हार्दिक पांड्या को मिलेगा आराम; जानिए वजह

IND vs IRE T20 Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर जाएगी. आयरलैंड में टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिल सकता है.

India Tour Of India 2023, Jasprit Bumrah Likely To Be Captain Ireland Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी. आयरलैंड में टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. आयरलैंड में टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिल सकता है, क्योंकि इस सीरीज में हार्दिक पांड्या को आराम दिया जाएगा. जानिए क्या है इसकी वजह. 

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद एशिया कप की तैयारी के लिए एक हफ्ते के कैंप का सुझाव दिया है. वहीं इसी बीच 18, 20 और 23 अगस्त को भारतीय टीम को आयरलैंड से तीन टी20 मैच खेलने हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या एशिया कप की तैयारी वाले कैंप में हो सकते हैं और उनकी जगह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कोई और खिलाड़ी कप्तानी कर सकता है. 

जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है कप्तानी

रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभाल सकते हैं. वह तेजी से फिट हो रहे हैं और उनका आयरलैंड के खिलाफ खेलने बिल्कुल तय है. इस सीरीज से वह एशिया कप की तैयारी भी कर सकते हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया की कप्तानी मिल सकती है. बता दें कि बुमराह भारत के लिए एक टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं. हालांकि, उस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. 

पहले इस खिलाड़ी के कप्तान बनने की आई थी रिपोर्ट 

इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कमान संभालते दिखेंगे. इसके पीछे यह वजह भी बताई गई थी कि अगर श्रेयस अय्यर फिट हो जाते हैं तो सूर्या को एशिया कप की टीम में जगह मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाना है. 

यह भी पढ़ें...

जब अख्तर और आमिर की गेंदों पर छक्के जड़ हरभजन ने Asia Cup में भारत को दिलाई थी जीत, फिर हुआ था ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget