एक्सप्लोरर

रोजाना 7 ओवर गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह, जल्द खेलेंगे अभ्यास मैच; जानिए कब होगी टीम इंडिया में वापसी

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Jasprit Bumrah Latest News in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में नेट अभ्यास के दौरान सात ओवर गेंदबाजी की है, लेकिन वह चोट से उबरकर टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है. 

हालांकि, नेट पर बुमराह की गेंदबाजी 2023 वनडे वर्ल्ड कप की प्रतीक्षा कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. 

बुमराह की पीठ में बार-बार होने वाली तकलीफ के लिए मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी और तब से वह फिटनेस हासिल करने राह पर हैं. बुमराह ने भारत के लिए अपना पिछला मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेला था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज या एशिया कप में वापसी कर पाएंगे?

इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, इस तरह की चोट के लिए कोई समयसीमा निर्धारित करना बुद्धिमानी नहीं है, क्योंकि खिलाड़ी की लगातार निगरानी की आवश्यकता होती है.  हालांकि, यह कहा जा सकता है कि बुमराह चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं. उन्होंने एनसीए नेट पर सात ओवर गेंदबाजी की है. वह अपने कार्यभार को लगातार बढ़ा रहे हैं, जिसमें शुरुआती दौर के हल्के वर्कआउट से गेंदबाजी की ओर बढ़ना शामिल है. वह अगले महीने (एनसीए में) कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे और तब उनकी फिटनेस का करीबी आकलन किया जाएगा. 

भारतीय टीम के पूर्व ‘स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग’ कोच रामजी श्रीनिवासन ने कहा कि बुमराह की वापसी में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा, उसे जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. एनसीए में अभ्यास मैच खेलना एक अच्छा कदम है, क्योंकि इससे उनके शरीर को मैच की मांग के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी. उन्हें शीर्ष स्तर के क्रिकेट में लाने से पहले कुछ वास्तविक (घरेलू) मैचों में खेलना चाहिये. 

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे है. यह दोनों खिलाड़ी भी चोट से उबरने के मामले में अच्छी प्रगति कर रहे हैं. उनकी वापसी के लिए भी कोई विशेष समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है. राहुल ने लंदन में जांघ की जबकि श्रेयस ने पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी. 

यह भी पढ़ें...

ICC World Cup 2023: नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी भारत और पाक की टीमें, जानें मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget