एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2023: नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी भारत और पाक की टीमें, जानें मुकाबले से जुड़ी हर जरूरी बातें

IND vs PAK ICC World Cup 2023: भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी. जबकि भारत-पाक के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

ICC World Cup, IND vs PAK: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है. भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा. जबकि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने आखिरी लीग में इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी भारत और पाकिस्तान की टीम...

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा फैंस स्टेडियम पहुंच सकते हैं. बताते चलें कि पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराने में नाकाम रही है. भारत और पाकिस्तान का वनडे वर्ल्ड कप में 7 बार आमना-सामना हुआ है, लेकिन पड़ोसी मुल्क को हर बार निराश होना पड़ा है.

टीम इंडिया के सामने पहले मैच में कंगारूओं की चुनौती...

गौरतलब है कि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मैचों का शेड्यूल-

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान - दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे

22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड - धर्मशाला
29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ

ये भी पढ़ें-

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, जानें भारत के मुकाबले कब और कहां होंगे

ICC World Cup 2023 Schedule: भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को होगी, पूरा शेड्यूल एक क्लिक में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget