एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: किस पर भड़के जसप्रीत बुमराह, 5 विकेट लेने के बाद कहा- वो बोलते रहेंगे लेकिन मैं...

Jasprit Bumrah: भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन 5 विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने अपने बयान से उनको चुप करा दिया.

IND vs ENG 1st Test: भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए. टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार बुमराह ने फाइव विकेट हॉल किया. इसके बाद उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर, उनके भविष्य आदि पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनके हाथ में नहीं है कि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तो सभी को चुप करा दिया लेकिन अपने बयान से भी उनको जवाब दिया.

इंग्लैंड के टॉप 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने चटकाए, वह गेंदबाजी में अकेले योद्धा की तरह लड़ रहे थे हालांकि बाद में प्रसिद्ध कृष्णा, सिराज को भी विकेट मिला. इंग्लैंड की पहली पारी 465 पर सिमट गई, और भारत ने 6 रन की बढ़त हासिल की. जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए, जिसके बाद उन्होंने वह दूसरे के कहने पर नहीं बल्कि अपनी सोच पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा कम आंका गया है, लोग कहते हैं कि मेरा करियर जल्द ही खत्म हो जाएगा.

मैं उस तरह का नहीं हूं- बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने कहा, "मैं कौन हूं और किस चीज पर विश्वास करता हूं, यही मेरे लिए मायने रखता है. मैं कैसे काम करता हूं, ये भी उसी से तय होना चाहिए. अगर कोई चाहे कि मैं किसी ख़ास तरीके से खेलूं तो बता दूँ कि मैं उस तरह का नहीं हूं. मेरी तैयारी और मेरी सोच हमेशा टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा पर ही आधारित रही है."

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई, लोगों ने कहा कि वो जल्द रिटायर हो जाएंगे. उन्होंने कहा, "मुझे खुद पर भरोसा रहता है और इसी के दम पर मैं तीनों फॉर्मेट में पहुंचा हूं. लोगों ने मुझे एक बार नहीं नकारा बल्कि पहले कहा कि खेल नहीं पाउँगा, फिर कहा कि ज्यादा नहीं टिकूंगा. लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुझे 10 साल के करीब हो गए और आईपीएल में खेलते हुए करीब 12-13 साल हो गए."

भगवान ने लिखा है जब तक खेलूंगा

जसप्रीत बुमराह ने आगे कहा, "लोग अब भी यही बोलते हैं, अब वो रिटायर हो जाएगा. उन्हें इंतजार करने दो, मैं उसके बारे में नहीं सोच रहा. मैं काम करता रहूँगा, हर 3-4 महीने बाद लोग यही बोलते हैं कि अब वो नहीं टिक पाएगा. लेकिन मैं तब तक खेलता रहूँगा जब तक भगवान ने लिखा है. मैं अपनी तैयारी करके सबकुछ भगवान पर छोड़ देता हूं. मैं भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की कोशिश करता हूं."

कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

भारत के बाहर एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज भी बन गए, उन्होंने वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20: भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
भारत ने जीता टॉस, प्रिंस यादव की एंट्री, इंग्लैंड की पहले बैटिंग; जानें कैसी है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget