एक्सप्लोरर

World Cup 2019: वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने बताया किस वजह से मिली पाकिस्तान पर जीत

World Cup 2019: जेसन होल्डर ने पाकिस्तान पर सात विकेट की जीत का श्रेय आक्रामक रणनीति को दिया लेकिन साथ ही अपनी टीम को सलाह दी कि विश्व कप में अति आत्मविश्वासी नहीं बने.

ओशेन थोमस समेत गेंदबाज़ों के कमाल के प्रदर्शन से वेस्टइंडीज़ ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार आगाज़ किया है. इस शानदार जीत के बाद वेस्टइंडीज़ टीम के कप्तान ने बताया कि आखिर किस रणनीति से उनकी टीम ने पाकिस्तान को पस्त किया और आगे भी वो ऐसे ही विरोधियों के लिए परेशानी बनते रहेंगे. वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर सात विकेट की जीत का श्रेय आक्रामक रणनीति को दिया लेकिन साथ ही अपनी टीम को सलाह दी कि विश्व कप में अति आत्मविश्वासी नहीं बने. दो बार की विश्व चैम्पियन ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हराकर शानदार शुरूआत की. होल्डर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी शैली कुछ ज्यादा आक्रामक थी. हम आक्रामक होना चाहते थे, फिर प्रतिद्वंद्वी टीम भले ही कोई भी होती. हमें ऐसा विकेट चटकाने के लिये करना पड़ा. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आधुनिक क्रिकेट में अगर आप विकेट नहीं चटका रहे हो तो आपको टीमों पर अंकुश लगाने में कठिनाई होगी. इसलिये हम आक्रामक होना चाहते थे ताकि विकेट चटका सके, भले ही इसमें हमें कुछ रन गंवाने पड़े. ’’ अब वेस्टइंडीज की टीम छह जून को पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. विश्व कप में टीम कहां तक पहुंच सकती है, इस बारे में पूछने पर होल्डर ने कहा, ‘‘देखिये, मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. हमें अब अगले मैच में आस्ट्रेलिया से भिड़ना है. मैंने खिलाड़ियों से कहा कि यह लंबा टूर्नामेंट है, हमें एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगाना है. हमें आगे के बारे में नहीं सोचना होगा. ’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget