एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने बल्लेबाज़ों को माना हार के लिए जिम्मेदार

वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने टीम की हार को शर्मनाक बताते हुए हार के लिए बल्लेबाज़ों को अधिक जिम्मेदार बताया.

भारत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दोनों मुकाबले तीन दिनों के अंदर गंवाने के बाद वेस्टइंडीज़ की टीम पर कई सवाल उठ रहे हैं. वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गजों ने अपनी टीम पर मजकर निशाने लगाने शुरु कर दिए हैं.

हालांकि टीम के कप्तान जेसन होल्डर भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने श्रृंखला में शर्मनाक प्रदर्शन किया.

वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रविवार को यहां भारत से तीन दिन के अंदर मैच गंवाने को शर्मनाक बताते हुए कहा कि बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर इस तरह की हार को पचा पाना आसान नहीं है.

वेस्टइंडीज की टीम श्रृंखला के दोनों ही मैच तीन दिन में हार गयी. पहले मैच को टीम ने पारी के अंतर से गंवाया था तो वही दूसरे टेस्ट में उन्हें 10 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.

होल्डर ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इस तरह की हार को पचा पाना आसान नहीं. मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है. यह ऐसा मामला है जिसे हम सब को मिलकर सुलझाना है जिसमें प्रबंधन, चयनकर्ता और खिलाड़ी सब शामिल हैं. इसकी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है और हमें अपने खेल को लेकर जिम्मेदार होना होगा.’’

श्रृंखला के सकारात्मक पहलुओं के बारे में पूछे जाने पर वेस्टइंडीज के कप्तान ने रोस्टन चेज और शरमन लुईस के प्रदर्शन की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह मुश्किल श्रृंखला थी और हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल सके. अगर पिछले दो साल के हमारे प्रदर्शन को देखें तो हमें कुछ अच्छे नतीजे मिले हैं. भारत विश्व में नंबर एक टीम है और हमें कड़ी चुनौती के बारे में पता था. वे शानदार टीम है खास कर अपने घर में. हमारे लिए रोस्टन चेज का प्रदर्शन सकारात्मक रहा. मुझे लगता है शेरमन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.’’

उन्होंने माना कि पिछले कुछ समय से टीम की बल्लेबाजी परेशानी का सबब रही है.

होल्डर ने कहा, ‘‘आप महसूस कर सकते है और ईमानदारी से कह सकते हैं कि हमने ज्यादा रन नहीं बनाये. ऐसा पिछले कुछ समय से हो रहा है, हम निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है. हम उतने रन नहीं बना पा रहे हैं जितने कि हमें जरूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget