एक्सप्लोरर

माइकल वॉन बोले, 'ब्रॉड, एंडरसन को एक साथ मैदान पर उतारने से बचे इंग्लैंड'

वॉन बोले, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को 2020-21 में आस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज तक एक साथ नहीं खेलना चाहिए.

एशेज़ में इंग्लैंड टीम की धमाकेदार वापसी और एशेज़ में कमाल के बाद टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लिश टीम मैनेजमेंट को अहम राय दी है. वॉन ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम को टीम के स्टार गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को एक साथ खिलाने से बचना चाहिए. इंग्लैंड की टीम ने पांच मैचों की एशेज़ के आखिरी मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज़ को बराबर पर खत्म किया. इसके साथ ही ये समर उनकी टीम के लिए शानदार रही. जहां पहले उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब को अपने नाम कर लिया. वहीं इसके बाद अब एशेज़ को अपने हाथ से जाने नहीं दिया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को 2020-21 में आस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज तक एक साथ नहीं खेलना चाहिए. दोनों खिलाड़ियों ने पिछले एक दशक से इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एंडरसन ने 575 विकेट लिए हैं तो वहीं ब्रॉड ने 467 विकेट चटकाए हैं. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों का करियर ढलान पर है और वॉन का मानना है कि यह अच्छा होगा कि इंग्लैंड समझदारी से उनका उपयोग करे. बीबीसी नें वॉन के हवाले से बताया, "मैं नहीं समझता कि अब दोनों का खेलना सही होगी. मेरे हिसाब से ब्रॉड को एक सीरीज खेलनी चाहिए और एंडरसन को एक." वॉन ने कहा, "उन्हें यह पसंद नहीं आएगा, लेकिन वह करियर के उस पड़ाव पर हैं जहां इंग्लैंड को उनका उपयोग ध्यान से करना होगा." ब्रॉड ने हाल में हुई एशेज सीरीज में कुल 23 विकेट लिए थे जबकि एंडरसन पहले टेस्ट मैच में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
'इन दोनों अंकल को रिटायर हो जाना चाहिए', विराट-रोहित पर सबसे बड़ा तंज; मच गया बवाल
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
टूट गए करोड़ों दिल! इंग्लैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप; पहले वनडे में खामोश रहा बल्ला
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
IND vs ENG 1st ODI: 107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य
107 रनों पर गिरे 6 विकेट, फिर रूट और डॉसन ने रचा इतिहास; इंग्लैंड ने भारत को दिया 259 का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget