एक्सप्लोरर

James Anderson: 'मजबूरी' में जेम्स एंडरसन जल्द ही क्रिकेट को कहेंगे अलविदा? भारत में बनाया था महारिकॉर्ड 

James Anderson May Retire Soon: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. एंडरसन को 'मजबूरी' में यह फैसला लेना पड़ सकता है.

James Anderson Retirement Report: जेम्स एंडरसन अब शायद अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ एंडरसन के संन्यास को लेकर खबरें तेज़ हो गई हैं. रिपोर्ट्स की माने तो एंडरसन खुद नहीं बल्कि मजबूरी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की ओर देख रहे हैं. दरअसल इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लिश पेसर को संन्यास के बारे में सोचने को कहा है. 

बता दें कि एंडरसन ने 2002 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच 2003 में खेला था. हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दौरान एंडरसन ने 700 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट चटकाने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने थे. 41 साल के एंडरसन जुलाई में 42 साल के हो जाएंगे. 

अब दिग्गज गेंदबाज़ के संन्यास का वक़्त करीब दिख रहा है. 'द गार्जियन' की रिपोर्ट की माने तो इंग्लिश टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि वह एशेज 2025-26 में भविष्य की तरफ देख रहे हैं. ऐसे में यही पता चलता है कि एंडरसन को अगली एशेज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता है. हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है. 

इंग्लैंड जुलाई में घरेलू सरज़मीं पर वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. फिर श्रीलंका की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी. श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सीरीज़ का पहला टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाएगा, जो एंडरसन का होम ग्राउंड है. 

बच सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

एंडरसन ने अब तक अपने करियर में 187 टेस्ट खेल लिए हैं. वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट खेले थे. ऐसे में अगर एंडरसन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देते हैं, तो वह 200 टेस्ट का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन ने अब तक अपने करियर में 187 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 348 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 700, वनडे की 191 पारियों में 269 और टी20 इंटरनेशनल की 19 पारियों में 18 विकेट चटका लिए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget