एक्सप्लोरर

डेब्यू टेस्ट में शतक सपना सच होने जैसाः जेनिंग्स

डेब्यू टेस्ट में शतक सपना सच होने जैसाः जेनिंग्स

डेब्यू टेस्ट में शतक सपना सच होने जैसाः जेनिंग्स


मुंबई: इंग्लैंड के कीटन जेनिंग्स ने डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़कर अपने टेस्ट कैरियर की स्वप्निल शुरूआत की और उनका कहना है कि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन ही तिहरे अंक तक पहुंचना ‘सपने का साकार’ होना है.


 


उन्हें सीरीज के बीच में इंग्लैंड ने टीम में शामिल किया. जोहानिसबर्ग में जन्में इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 112 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने स्टंप तक पांच विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए.


 


जेनिंग्स ने कहा, ‘‘आज सुबह उठने के बाद अगर कोई मुझसे कहता कि तुम टेस्ट मैच का शतक बना लोगे तो मैं उसकी बात खारिज कर देता. मैं सुबह पांच बजे उठा, मुझे लगा कि मेरी बस छूट जायेगी. इसलिये मैं तेजी से बिस्तर से उठा और फिर मैंने समय देखा. लेकिन आज की पारी सपने के सच होने जैसी है और सबसे अहम बात है कि यह डेब्यू मैच में बना है. ’’ वह मानते हैं कि वह तब भाग्यशाली रहे जब उमेश यादव की गेंद पर करूण नायर गली में उनका मुश्किल कैच नहीं पकड़ सके, तब उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया था.


 


जेनिंग्स ने कहा, ‘‘शुक्र है कि गेंद उसके हाथ से लगी और बाहर निकल गयी. मैं थोड़ा भाग्यशाली रहा लेकिन मुझे लगता है कि खेल कभी कभार इसी तरह चलता है. मैं शुक्रगुजार हूं कि आज का दिन ऐसा बीता. जब गेंद गली में उछली थी तो मेरा दिल तेजी से धड़कने लगा था और मैंने सोचा कि मैं पहली ही पारी में शून्य पर आउट हो जाउंगा. लेकिन शुक्र है कि ऐसा नहीं हुआ और यह मैदान पर चली गयी. ’’ वह जब 10 रन पर थे, तो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर भारत की रिव्यू की अपील से भी बच गये.


 


उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मुझे लगा कि यह करीबी था लेकिन जब मुझे नॉट आउट दिया गया तो मैंने सोचा कि यह लाइन से थोड़ा बाहर हो गयी होगी. शुक्र है कि फैसला मेरे हक में रहा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget