एक्सप्लोरर

IPL Mini Auction: आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे पैट कमिंस! KKR ने गुजरात टाइटंस से लॉकी फर्ग्यूसन को किया ट्रेड

IPL Trade 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को ट्रे़ड किया है. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि KKR ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को रिलीज कर सकती है

Pat Cummins, Kolkata Knight Riders: आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 (IPL Mini Auction) का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में होना है. इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जेसन बेहरेंडॉर्फ (Jason Behrendorff) को ट्रेड किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) और अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) को ट्रे़ड किया है. लॉकी फर्ग्यूसन और रहमानुल्लाह गुरबाज़ आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे.

IPL 2023 का हिस्सा नहीं होंगे पैट कमिंस!

वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को रिलीज कर सकती है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में 7.25 करोड़ रूपए में खरीदा था. इससे पहले साल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को 15.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. पैट कमिंस के प्रदर्शन की बात करें तो पैट कमिंस की इकॉनमी आईपीएल 2022 में तकरीबन 10 रन प्रति ओवर रही थी.

लॉकी फर्ग्यूसन KKR के साथ जुड़े

हालांकि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन अब गुजरात टाइटंस ने लॉकी फर्ग्यूसन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ ट्रेड करने का फैसला किया है. वहीं, इस बीच ऐसा कहा जा रहा है कि पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल 2023 (IPL 2023) में नहीं खेलना चाहते हैं. दरअसल, पैट कमिंस को रिलीज और लॉकी फर्ग्यूसन के ट्रेड करने के पीछे यही वजह मानी जा रही है. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम-

आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, नितीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रासिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह , अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, रहमानुल्लाह गुरबाज

ये भी पढ़ें-

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेसन बेहरेनडॉर्फ, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर से किया ट्रेड

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget