एक्सप्लोरर

इशांत के शानदार स्पेल से दिल्ली ने महाराष्ट्र को मुश्किल में फंसाया

इशांत शर्मा ने अपने शानदार स्पैल से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जिससे दिल्ली ने आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी के मुकाबले में पहली पारी में 419 रन बनाने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र के महज 59 रन पर आठ विकेट झटक लिये. इशांत शर्मा ने आज अपने स्पेल में इतनी शानदार गेंदबाज़ी की कि उन्होंने शुरूआती 3 ओवरों में ही 3 विकेट चटका लिए.

नई दिल्ली: इशांत शर्मा ने अपने शानदार स्पैल से चयनकर्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जिससे दिल्ली ने आज यहां रणजी ट्राफी ग्रुप डी के मुकाबले में पहली पारी में 419 रन बनाने के बाद दूसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र के महज 59 रन पर आठ विकेट झटक लिये. इशांत शर्मा ने आज अपने स्पेल में इतनी शानदार गेंदबाज़ी की कि उन्होंने शुरूआती 3 ओवरों में ही 3 विकेट चटका लिए.

दिन में 40 से भी ज्यादा ओवर का खेल नहीं हो सका लेकिन दिल्ली के पास तीसरे दिन ही मैच खत्म करने का मौका होगा क्योंकि टीम अब भी 360 रन की बढ़त बनाये है.

भुवनेश्वर कुमार अपनी शादी के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे जिसे इशांत के पास रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम एकादश में जगह बनाने का अच्छा मौका होगा.

यह उनका चौथा रणजी मैच है और वह अभी तक 18 विकेट झटक चुके हैं. उन्होंने अपनी रफ्तार और उछाल से महाराष्ट्र के बल्लेबाजों को परेशान किया, जिसमें आईपीएल विशेषज्ञ राहुल त्रिपाठी की लाल गेंद के खिलाफ खराब तकनीक भी सभी के सामने आ गयी. इशांत ने छह ओवर में दो मेडन से 14 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये.

उनके अलावा नवदीप सैनी ने 21 रन देकर दो और ललित यादव ने दो रन देकर दो विकेट झटके. महाराष्ट्र के लिये रोहित मोटवानी (23) और नौशाद शेख (12) ने मिलकर 37 रन जोड़े, जिसके बाद सैनी ने दोनों के विकेट झटके.

इससे पहले युवा नीतिश राणा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 174 रन की पारी खेली और दिल्ली को 400 रन के पार कराया. उन्होंने इसके लिये 264 गेंद का सामना किया, जिसमें 18 चौके और चार छक्के जड़े थे. उन्होंने और पदार्पण कर रहे ललित यादव (52) ने छठे विकेट के लिये 104 रन जोड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget