एक्सप्लोरर

SRH vs MI: ईशान किशन और सूर्यकुमार के तूफानी अर्धशतक, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 236 रनों का लक्ष्य

ईशान किशन ने 32 गेंद में 84 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंद में 82 रन बनाए, जिससे मुंबई ने आईपीएल 2021 का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया.

Hyderabad vs Mumbai: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के करो या मरो के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो आईपीएल के इतिहास में उसका सर्वोच्च स्कोर है. 

ईशान ने 32 गेंद में 84 जबकि सूर्यकुमार ने 40 गेंद में 82 रन बनाए, जिससे मुंबई ने आईपीएल 2021 का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया. ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के मारे जबकि सूर्यकुमार ने 13 चौके और तीन छक्के जड़े. मुंबई का इससे पहले सर्वाच्च स्कोर छह विकेट पर 223 रन था जो उसने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ 2017 में बनाया था. 

जेसन होल्डर हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने चार विकेट चटकाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 52 रन खर्च किए. राशिद खान ने 40 जबकि अभिषेक शर्मा ने चार रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. उमरान मलिक ने 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया जबकि सिद्धार्थ कौल ने 56 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. हैदराबाद की ओर से मोहम्मद नबी ने पांच कैच लपके जो आईपीएल का नया रिकॉर्ड है. मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो उसे सनराइजर्स को कम से कम 171 रन से हराना होगा यानी 65 या इससे कम के स्कोर पर रोकना होगा. 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद ईशान ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. ईशान ने पहले ओवर में मोहम्मद नबी पर छक्का जड़ने के बाद अगले ओवर में सिद्धार्थ कौल पर लगातार चार चौके मारे. 

रोहित ने नबी पर अपना पहला चौका जड़ा जबकि ईशान ने इस स्पिनर पर दो और चौके मारे. ईशान ने जेसन होल्डर पर छक्के के साथ चौथे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने ओवर की अंतिम दो गेंद पर दो और चौके जड़े और सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक है. 

ईशान आईपीएल पारी के पहले चार ओवर में अर्धशतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और इसके अगले साल चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यह कारनामा किया. मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 83 रन बनाए.

ईशान ने राशिद पर छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए हार्दिक पंड्या (10) ने भी इसी ओवर में छक्का जड़ा लेकिन होल्डर ने उन्हें जेसन रॉय के हाथों कैच करा दिया. युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अगले ओवर में ईशान को विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराके मुंबई को बड़ा झटका दिया. उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और चार छक्के मारे.

अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड (13) और जेम्स नीशाम (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजकर मुंबई को दोहरा झटका दिया. सूर्यकुमार ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए कौल की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा.

सूर्यकुमार ने राशिद पर भी छक्का जड़ा लेकिन इस लेग स्पिनर ने कृणाल पंड्या (09) को नबी के हाथों कैच करा दिया. सूर्यकुमार ने कौल 17वें ओवर में तीन चौके मारे और इस दौरान 24 गेंद में अर्धशतक भी पूरा किया और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया. होल्डर ने नाथन कूल्टर नाइल (03) को पवेलियन भेजा, लेकिन सूर्यकुमार ने उनकी लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा और फिर अगले ओवर में उमरान पर भी लगातार तीन चौके जड़े. पारी के अंतिम ओवर में होल्डर ने पीयूष चावला (00) और सूर्यकुमार को आउट किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget