एक्सप्लोरर

IPL Controversies: IPL के पांच सबसे बड़े विवाद, जब शर्मसार हुई दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग

Top 5 IPL Controversies: इंडियन प्रीमियर लीग का प्लान ललित मोदी का ही था, उन्होंने ही इस लीग की शुरुआत की थी. हालांकि, 2010 में उनपर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा और उन्हें BCCI ने उनके पद से निलंबित कर दिया. इसके बाद साल 2013 में उनपर लगे सभी आरोप सही साबित हुए और फिर उन्हें बीसीसीआई ने क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन बैन कर दिया.

Five Biggest IPL Controversies: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. अब 09 अप्रैल से इसका 14वां एडिशन खेला जाएगा. इस लीग ने विश्व क्रिकेट को एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी दिए हैं. दुनिया भर में अपनी चकाचौंध के लिए पहचानी जाने वाली यह लीग कुछ विवादों में भी रही है. आज हम आपको इस लीग के पांच सबसे बड़े विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं.

1- जब आजीवन बैन हुए ललित मोदी

इंडियन प्रीमियर लीग का प्लान ललित मोदी का ही था, उन्होंने ही इस लीग की शुरुआत की थी. हालांकि, 2010 में उनपर पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा और उन्हें BCCI ने उनके पद से निलंबित कर दिया. इसके बाद साल 2013 में उनपर लगे सभी आरोप सही साबित हुए और फिर उन्हें बीसीसीआई ने क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन बैन कर दिया.

2- हरभजन सिंह और श्रीसंत विवाद

आईपीएल का पहला विवाद इस लीग के पहले सीज़न में ही हुआ. जब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को सरेआम थप्पड़ मार दिया था. दरअसल, 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद श्रीसंत रोते हुए देखे गए. भज्जी ने उन्हें किसी बात पर थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद हरभजन को 11 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

3- स्पॉट-फिक्सिंग मामला

2013 में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर सबसे बड़ा दाग लगा. दरअसल, आईपीएल 2013 में तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट-फिक्सिंग के आरोप लगे. इसमें भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला गिरफ्तार भी हुए. इसके बाद बीसीसीआई ने इन सभी को आजीवन बैन कर दिया गया था. हालांकि, श्रीसंत ने इसको चैलेंज किया और फि उनकी सज़ा कम कर दी गई.

4- चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगा बैन

सट्टेबाजी से जुड़े विवाद में चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा भी दोषी साबित हुए. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगा दिया गया था.

5- किंग खान हुए प्रतिबंधित

आईपीएल 2012 में केकेआर के मालिक शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. दरअसल शाहरुख पर मैदानकर्मियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा. हुआ ये कि शाहरुख को मैदान में प्रवेश करने से एक सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया. इससे बादशाह खान क्रोधित हो गए. हालांकि, बाद में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि, 2015 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया.

यह भी पढ़ें- 

लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद Sourav Ganguly को टी-शर्ट उतारने से रोक रहे थे लक्ष्मण, दादा ने सुनाया मज़ेदार किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
'T20 में चाहिए पावर हिटर्स, लॉर्ड्स में भारत की जीत ऐतहासिक', जानिए रीमा मल्होत्रा ने टीम इंडिया की जीत पर क्या कुछ कहा
'T20 में चाहिए पावर हिटर्स, लॉर्ड्स में भारत की जीत ऐतहासिक', जानिए रीमा मल्होत्रा ने टीम इंडिया की जीत पर क्या कुछ कहा
IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितने बजे शुरू है IND vs ZIM पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget