एक्सप्लोरर

KKR vs CSK: शुभमन गिल के शानदार अर्द्धशतक से केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. केकेआर की सीजन-11 में यह पांचवी जीत है. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था.

कोलकाता: आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. केकेआर की सीजन-11 में यह पांचवी जीत है. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. कोलकाता ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इसके साथ ही केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है जबकि सीएसके पहले स्थान से खिसक पर दुसरे पाएदान पर आ गई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फिर से टेबल में टॉप आ गई है.

कोलकाता के लिए सबसे अधिक युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली. आईपीएल करियर में शुभमन गिल का यह पहला अर्द्धशतक है.

शुभमन के अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 45 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही. ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. लिन के बाद रॉबिन उथप्पा भी कुछ खास नहीं कर सके. उथप्पा 6 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं सुनील नरेन ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि रिंकु सिंह ने 16 रनों को योगदान दिया.

सीएसके की ओर से लुंगी एनगिडी, मोहम्मद आसिफ, रविंद्र जडेजा और हरभजन सिंह ने एक-एक विकेट लिया.

चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली. नके अलावा शेन वाटसन ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं. सुरेश रैना ने 31 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले फाफ डुप्लेसी ने शेन वॉटशन के साथ मिलकर 15 गेंद में 27 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अंबाटी रायडू इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. रायडू 17 गेंद में 21 रनों की पारी खेली.

कोलकाता के लिए पीयूष चावला और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget