एक्सप्लोरर

IPL10: 'एमएस धोनी अब भी राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट टीम का अहम अंग'

IPL10: 'एमएस धोनी अब भी राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट टीम का अहम अंग

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी सौंपना भले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को नागवार गुजर रहा हो लेकिन टीम मालिक और कप्तान ने आज यहां स्पष्ट किया कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अब भी उनकी टीम का अहम अंग है और टीम चयन में उन्होंने अहम भूमिका निभायी. पुणे की टीम पिछले साल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी और दसवें सत्र से पहले उसने धोनी को कप्तानी से हटाकर चौंकाने वाला फैसला किया. इसलिए आज यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान स्मिथ को धोनी से जुड़े सवालों से जूझना पड़ा. 


गोयनका से पूछा गया कि टीम के इस महत्वपूर्ण आयोजन में धोनी क्यों नजर नहीं आ रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वह तीन अप्रैल को टीम से जुड़ेंगे. 


गोयनका ने कहा,‘‘अभी लीग शुरू नहीं हुई है और हमारा पहला मैच छह अप्रैल को है और तीन से माही(धोनी) हमारे साथ होंगे. मुझे पूरा विश्वास है उनका आउटपुट बहुत अच्छा होगा. (टीम फैसलों) में की उनकी भागीदारी रही है. स्टीव और माही लगातार संपर्क में रहे हैं. टीम चयन में भी वे साथ में रहे हैं. यह पूरी तरह से आपसी सहमति से हुआ है.’’ 


आखिर धोनी को हटाने की क्या वजह थी, उनकी बढ़ती उम्र या कोई दूसरी वजह. इस सवाल पर गोयनका ने कहा,‘‘कप्तानी पर बहुत चर्चा हो चुकी है और जितना जिसको कहना था कह दिया. जितनी बार मैंने माही से बात की उतनी बार में मुझे कुछ सीखने को मिला. मैं एक इंसान, एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में उनका बहुत सम्मान करता हूं. टीम पूरी तरह से एकजुट है. यह नया सत्र है और नया कप्तान है और हमें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.’’


पुणे टीम के सीनियर खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे ने भी कहा कि धोनी की उपस्थिति ही टीम के लिये काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनसे टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को सीख मिलेगी. रहाणे ने कहा‘‘धोनी भाई जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम में हो वे प्रेरणादायी होते हैं. भारतीय हों या विदेशी सभी उनसे काफी कुछ सीखते हैं और मेरी बात से सभी सहमत हों. वह भले ही कप्तान नहीं हो लेकिन मैच से पहले या मैच के दौरान वह क्या सोचते हैं उनसे इससे सीखने को मिलेगा. उनसे बात करने का वक्त मिलता है तो उससे सीख लेने की कोशिश करते हैं. इस बार भी हम उनके दिमाग को समझने की कोशिश करेंगे.’’ 


इन दोनों खिलाड़ियों ने इसके साथ ही कहा कि उनकी टीम आईपीएल के लिये पूरी तरह से तैयार है. इस अवसर पर बेन स्टोक्स का भी टीम में स्वागत किया गया जो इस अवसर पर उपस्थित थे. स्मिथ ने कहा‘‘मैं आज यहां आकर बहुत खुश हूं. मैं पिछले कुछ समय से भारत में हूं. हमने हाल में टेस्ट श्रृंखला समाप्त की और अब मैं आईपीएल को लेकर उत्साहित हूं. हमारे पास बहुत अच्छी टीम हैं और हम इस आईपीएल में सफल होने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’’ 


रहाणे ने कहा‘‘हमारे पास मजबूत टीम है. कुछ नये चेहरे हैं. बेन स्टोक्स भी यहां है और हम वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये आश्वस्त हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करूंगा.’’ 


बेन स्टोक्स ने कहा मोटी कीमत पर खरीदे जाने के कारण उनपर दबाव रहेगा. उन्होंने कहा‘‘बहुत अच्छा अवसर है और यह मेरा पहला आईपीएल मैं और बहुत उत्साहित हैं और उम्मीद है कि यह मेरे लिये अच्छा सत्र रहेगा और हमारी टीम ट्राफी जीतने में सफल रहेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget