एक्सप्लोरर

IPL: क्रिकेट इतिहास के 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल के बीच सीजन में छोड़नी पड़ी कप्तानी

IPL: आईपीएल में अब तक ऐसे तीन कप्तान हुए हैं, जिन्होंने बीच सीजन कप्तानी छोड़ दी. इनमें एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है.

IPL: विराट कोहली ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वे IPL 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ देंगे. कोहली ने यह घोषणा बीच सीजन में की थी. हालांकि इस पूरे सीजन वे आरसीबी की कमान संभाले रहे. लेकिन आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसे भी कप्तान रहे हैं, जिन्होंने बीच सीजन अचानक कप्तानी छोड़ सबको चौंका दिया. आईपीएल के 14 सालों में अब तक ऐसा तीन बार हुआ है.

IPL 2013: पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का है. पोंटिंग क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं लेकिन साल 2013 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुछ खास नहीं कर पा रही थी. ऐसे में उन्हें बीच सीजन कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. पोंटिंग की जगह रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया, जिन्होंने अपने चयन को सही साबित करते हुए टीम को चैंपियन भी बनाया.

IPL 2013: आईपीएल के एक ही सीजन में दूसरे दिग्गज खिलाड़ी ने बीच टूर्नामेंट में कप्तानी छोड़ी थी. ये खिलाड़ी थे- श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा.  संगाकारा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे. इनकी कप्तानी में जब सनराइजर्स को एक के बाद एक हार मिली तो इन्हें तुरंत कप्तानी से हटा दिया गया. संगाकारा की जगह सनराइजर्स की कमान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज डैरेन समी को सौंप दी गई.

IPL 2018: लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर का है. गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाया लेकिन वे दिल्ली कैपिटल्स को खास सफलता नहीं दिला पाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए वे बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे. नतीजतन उन्हें बीच सीजन कप्तानी से हटाकर युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोर सौंप दी गई.

T20 World Cup: न्यूजीलैंड से हार के बाद Virat Kohli का 10 साल पुराना ट्वीट वायरल, कप्तान को निशाने पर ले रहे सोशल मीडिया यूजर्स

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत? एक नहीं बल्कि कई उलटफेरों की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget