एक्सप्लोरर

T20 World Cup: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत? एक नहीं बल्कि कई उलटफेरों की जरूरत

T20 World Cup: न्यूजीलैंड से हार के बाद वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. कुछ करिश्मे ही अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकते हैं.

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है. ऐसा इसलिए क्यूंकि ग्रुप स्टेज के आधे मुकाबले हो चुके हैं और अब जो परिस्थितियां बन रही हैं, वे भारत के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं.

ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इनमें पाकिस्तान की जगह लगभग पक्की है. पाकिस्तान ग्रुप-2 की सभी बड़ी टीमों (इंडिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान) को हरा चुका है. 2 छोटी टीमों (स्कॉटलैंड, नामीबिया) से उसके मुकाबले शेष हैं और इन मुकाबलों में उसकी जीत तय मानी जा रही है. ऐसे में ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम पर सस्पेंस बना हुआ है. 

पहला नाम अफगानिस्तान का है. अफगानिस्तान 2 मुकाबले जीतकर ग्रुप में दूसरे पायदान पर है. पाकिस्तान से उसे हार मिली है जबकि भारत और न्यूजीलैंड से मैच होने बाकी हैं. दूसरी टीम न्यूजीलैंड है, जिसने रविवार रात को हुए अहम मुकाबले में भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. तीसरी टीम भारत है, जिसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैचों में अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ किस्मत का भी साथ जरूरी होगा.  

यह है भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता
पहला रास्ता: भारत, अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराए और फिर अफगानिस्तान अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से हर हाल में जीते. लेकिन जीत का अंतर कम ही रहे ताकि अफगानिस्तान का रन रेट ज्यादा न रहे. अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी. ऐसे में उसका रन रेट कम करने के लिए भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी.

दूसरा रास्ता: न्यूजीलैंड अपना अगला मुकाबला नामीबिया या स्कॉटलैंड में से किसी एक टीम से हार जाए. यह उलटफेर बेहद नामुमकिन सा है पर क्रिकेट में कुछ भी संभव है. इसके बाद न्यूजीलैंड और भारत अगर अफगानिस्तान को हरा दे तो भारत की सेमीफाइनल में जगह पक्की है. हां, भारत को अपने आखिरी 2 मुकाबले भी बड़े अंतर से जीतने होंगे. इस स्थिति में अफगानिस्तान के 4 अंक और न्यूजीलैंड व भारत के 6-6 अंक होंगे. ऐसे में नेट रन रेट से सेमी का रास्ता निकलेगा. भारत का रन रेट बेहतर रहा तो सेमीफाइनल टिकट पक्का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

India, T20 WC Standings: अफगानिस्तान-नामीबिया से भी खराब टीम इंडिया का प्रदर्शन, अंक तालिका में इस नंबर पर

T20 WC: बल्ले और इन फैसलों से कप्तान कोहली ने किया निराश, टीम इंडिया की हार की ये हैं वजहें

IND vs NZ, T20 WC: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह हुई बेहद मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget