एक्सप्लोरर

IPL 2023 Retention: कॉयरन पोलार्ड और ड्वेन ब्रॉवो समेत इन 5 बड़े खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों ने किया रिलीज

IPL Auction 2023: मुंबई इंडियंस ने कॉयरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रॉवो को रिलीज करने का फैसला किया है.

IPL 2023 Retention, Kieron Pollard & Dwayne Bravo: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) समेत बाकी आईपीएल टीमों (IPL Teams) ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट का ऐलान कर दिया है. दरअसल, सभी आईपीएल टीमों को अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को देने की आखिरी तारीख 15 नवंबर थी. आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023) से पहले तकरीबन सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीमों से कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

कॉयरन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कॉयरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. हालांकि, कॉयरन पोलार्ड कोच के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहेंगे. दरअसल, कॉयरन पोलार्ड साल 2010 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल टाइटल जीता है. इस टीम की कामयाबी में कॉयरन पोलार्ड का अहम योगदान माना जाता है, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया है.

ड्वेन ब्रॉवो

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो को रिलीज कर दिया है. हालांकि, ड्वेन ब्रॉवो आईपीएल ऑक्शन 2023 का हिस्सा होंगे या नहीं, यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है. ड्वेन ब्रॉवो साल 2011 से इस टीम का हिस्सा थे, इससे पहले ड्वेन ब्रॉवो मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. ड्वेन ब्रॉवो को आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब ऑलराउंडर में गिना जाता है, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है.

मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है. मयंक अग्रवाल का आईपीएल रिकार्ड शानदार रहा है. इसके अलावा वह पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन अब पंजाब किंग्स ने अपने पूर्व कप्तान को रिलीज कर दिया है. वहीं, मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे.

पैट कमिंस

पैट कमिंस आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में खरीदा था, लेकिन अब शाहरूख खान की टीम ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. दरअसल, पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई चेस्ट टीम के कप्तान हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि वह आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसा माना जा रहा है कि पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं कि इस वजह से उन्होंने आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है.

केन विलियमसन

केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे. आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन पर 16 करोड़ रूपए खर्च कर रिटेन किया था, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ने केन विलियमसन को रिलीज करने का फैसला किया है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि खराब फॉर्म के कारण हैदराबाद मैनेजमेंट ने केन विलियमसन को रिलीज किया है.

ये भी पढ़ें-

LSG 2023 Retention: लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने केएल राहुल समेत 15 खिलाड़ियों को किया रिटेन, जानें फाइनल लिस्ट

RR 2023 Retention: राजस्थान रॉयल्स ने जिम्मी नीशम समेत इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखें फाइनल लिस्ट

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget