एक्सप्लोरर

कार्ल हूपर का है मानना- आईपीएल की वजह से वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट को हुआ है नुकसान

पूर्व ऑलराउंडर कार्ल हुपर का मानना है कि टी-20 लीग्स की अधिकता के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट को नुकसान हुआ है.

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कार्ल हूपर ने दुनिया भर में लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग पर बड़ा आरोप लगाया है. हूपर का मानना है कि आईपीएल का आकर्षक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की होड़ ने कैरेबियाई टीम के टेस्ट क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया है. वेस्टइंडीज के कई ऐसे अच्छे प्लेयर्स हैं जिनका लक्ष्य टी-20 लीग्स में खेलकर मोटा पैसा कमाना हो गया है.

खिलाड़ियों और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद पूरी तरह से जगजाहिर है और हूपर का मानना है कि आईपीएल ने लंबी टेस्ट क्रिकेट को लेकर टीम की परेशानियां बढ़ायी हैं. वेस्टइंडीज की तरफ से 102 टेस्ट मैच खेलने वाले हूपर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कमेंट्री करने के लिये 16 साल बाद भारत आये हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इससे अवगत होना चाहिए. टी20 क्रिकेट बना रहना चाहिए. आपको आज पांच साल पहले की तुलना में अधिक लीग में खेलने का मौका मिल रहा है. इससे हम प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि वेस्टइंडीज के अधिकतर युवा खिलाड़ियों का लक्ष्य किसी आईपीएल टीम से कॉन्ट्रैक्ट करना होता है.’’

अपने नये घर एडिलेड में कई रेस्टोरेंट चलाने वाले हूपर ने कहा, ‘‘इससे उसकी वेस्टइंडीज क्रिकेट में उपलब्धता पर असर पड़ता है और इसमें टेस्ट क्रिकेट भी शामिल है.’’

भुगतान विवाद और विश्व भर के टी20 लीग में खेलने के विकल्प के कारण क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण जैसे खिलाड़ी छोटे प्रारूपों में खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं.

हूपर ने कहा, ‘‘आईपीएल केवल छह सप्ताह के लिये होता है लेकिन हमारी स्थिति यह है कि सुनील नारायण जैसा गेंदबाज जिसने अपने अंतिम टेस्ट मैच (2013 में) छह विकेट लिये थे, वह फिर से हमारे लिये नहीं खेला. यही बात गेल और पोलार्ड पर भी लागू होती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘पोलार्ड अगर 26-27 की उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलता तो हो सकता था कि वह बहुत अच्छा टेस्ट क्रिकेटर बन जाता लेकिन उन्होंने छोटे प्रारूपों में खेलना ही उचित समझा. इस तरह से हमने एक खिलाड़ी गंवा दिया. इविन लुईस भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकता है लेकिन वह नहीं चाहता. इस तरह से छोटे प्रारूप हमारी प्रगति में रोड़ा अटका रहे हैं.’’

हूपर ने एक अन्य उदाहरण दिया जिससे टेस्ट टीम को नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘शिमरोन हेटमायर जैसा खिलाड़ी जिसने सीपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया. अब उन्हें अगले सत्र में आईपीएल में चुना जा सकता है और मुझे आईपीएल के कारण उन्हें गंवाना अच्छा नहीं लगेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
वीरेंद्र सहवाग क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच? खुद खोला बड़ा राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget