एक्सप्लोरर

SRHvsRPS: हैदराबाद की शानदार गेंदबाज़ी के आगे पुणे ने बनाए 148 रन


SRHvsRPS: हैदराबाद की शानदार गेंदबाज़ी के आगे पुणे ने बनाए 148 रन

हैदराबाद: जीत के साथ पॉइंट्सटेबल में आगे निकले की होड़ में हैदराबाद ने लाजवाब गेंदबाज़ी कर पुणे को 148 रनों पर रोक दिया. कसी हुई गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आज राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को 20 ओवरों में 148 रन बनाने दिए. उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पुणे के बल्लेबाजों के पास मेजबान टीम के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंग्थ का कोई जबाव नहीं था. मेजबान हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए.


पुणे अंत में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा 21 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से खेली गई 31 रनों की पारी के दम पर इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.


बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पुणे की शुरुआत धीमी रही. पिछले मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी (1) दूसरे ओवर में छह के कुल स्कोर पर रन आउट हो गए.


मेजबान टीम के गेंदबाजों ने यहां से अजिंक्य रहाणे (22) स्टीवन स्मिथ (34) को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए. पुणे के 50 रन 58 गेंदों में पूरे हुए. इससे पहले रहाणे, बिपुल शर्मा का शिकार हो कर पवेलियन लौट चुके थे. यहां से पुणे ने रनगति में थोड़ा इजाफा किया और अगली 32 गेंदों में 50 रन जोड़ते हुए 15वें ओवर में 100 का आंकड़ा छुआ. लेकिन इससे पहले 99 के कुल स्कोर पर पुणे ने बेन स्टोक्स का अहम विकेट खो दिया था.


स्टोक्स ने 25 गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 39 रन बनाए. स्टोक्स के जाने के दो रन बाद ही कौल ने स्मिथ को आउट किया. डेनियल क्रिस्टियन और मनोज तिवारी क्रमश: चार और नौ रनों का योगदान ही दे सके.


कौल ने आखिरी ओवर में धोनी और शार्दुल ठाकुर को पवेलियन भेजा. कौल के अलावा राशिद खान और बिपुल को एक-एक सफलता मिली. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget