एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: जानिए नीलामी से पहले कैसी दिखती हैं सभी 10 टीमें और ऑक्शन के लिए किसके पास हैं कितने पैसे, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

IPL 2023 Auction: नीलामी से पहले सभी टीमें रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं, कुछ टीमों ने अपने कोर को बनाए रखा है तो वहीं कुछ ने एकदम नई शुरुआत करने का फैसला लिया है.

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है. नीलामी से पहले सभी टीमें रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं. कुछ टीमों ने अपने कोर को बनाए रखा है तो वहीं कुछ ने एकदम नई शुरुआत करने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं फिलहाल सभी टीमों के पास कौन से खिलाड़ी हैं और उनके पास नीलामी के लिए कितने पैसे हैं.

1- मुंबई इंडियंस

कीरोन पोलार्ड का आईपीएल से संन्यास लेना मुंबई की ओर से आई सबसे बड़ी खबर रही. मुंबई ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और उनके पास 20.55 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।

2- चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को जाने दिया है तो वहीं तमाम विवादों के बावजूद रवींद्र जडेजा टीम में बने हुए हैं. चेन्नई के पास 20.45 करोड़ रूपये हैं.

वर्तमान टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

3- गुजरात टाइटंस

गुजरात ने लोकी फर्ग्यूसन के रूप में सबसे बड़ी रिलीज की है और कुल मिलाकर पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है. उनके पास 19.25 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।

4- दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली ने पिछले सीजन 10 करोड़ रूपये में खरीदे गए शार्दुल ठाकुर को रिलीज किया है. टीम ने कुल मिलाकर पांच खिलाड़ियों को जाने दिया है और उनके पास अब 19.45 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

5- लखनऊ सुपरजॉयंट्स

लखनऊ ने जेसन होल्डर, दुश्मांता चमीरा, एविन लेविस और मनीष पाण्डेय समेत सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है. उनके पास 23.35 करोड़ रूपये बचे हुए हैं.

वर्तमान टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

6- राजस्थान रॉयल्स

डैरिल मिचेल, जेम्स नीशाम, नाथन कूल्टर-नाइल और रासी वैन डेर डूसेन के रूप में चार विदेशी खिलाड़ियों समेत राजस्थान ने कुल नौ खिलाड़ी रिलीज किए हैं. उनके पास फिलहाल 13.2 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा।

7- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को जाने दिया है जिसमें केन विलियमसन और निकोलस पूरन भी शामिल हैं. उनके पास नीलामी के लिए सबसे अधिक 42.25 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

8- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आरसीबी ने अपनी कोर टीम को बनाए रखा है और कुल पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें शेर्फेन रदरफोर्ड और जेसन बेहरेन्ड्रॉफ विदेशी खिलाड़ी हैं. उनके पास 8.75 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप

9- पंजाब किंग्स

पंजाब ने अपना कोच और कप्तान बदल दिया है और कुल नौ खिलाड़ियों को रिलीज किए हैं. उनके पास 32.2 करोड़ रूपये हैं जो इस सीजन किसी टीम के पास बचे दूसरे सबसे अधिक पैसे हैं.

वर्तमान टीम: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर , हरप्रीत बराड़।

10- कोलकाता नाइटराइडर्स

कोलकाता ने 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया है और तीन खिलाड़ी ट्रेडिंग के जरिए साइन किए हैं. उनके पास 7.05 करोड़ रूपये बचे हैं.

वर्तमान टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 Auction: मिडिल ऑर्डर बैटिंग के लिए अच्छा ऑप्शन हैं मनीष पांडे, ये टीमें लगा सकती हैं बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget