एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022 में इन तीन खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती हैं टीमें, करोड़ों में जाएगी कीमत

IPL 2022: आईपीएल 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन होगा. इसमें तीन खिलाड़ियों पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं.

IPL Auction 2022 Ishan Kishan Rahul Tripathi Devdutt Padikkal: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसको लेकर सभी फ्रेंचाईजी तैयार हैं. इस सीजन से पहले ऑक्शन होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. 12 और 13 फरवरी को होने वाले इस ऑक्शन में टीमें तीन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगा सकती हैं. इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी ईशान किशन, देवदत पडिक्कल और राहुल त्रिपाठी का नाम शामिल है.

ईशान किशन - 
टीम इंडिया के उभरते सितारे ईशान किशन ने कई मौकों पर खुद की प्रतिभा को साबित किया है. इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया. ईशान ने भारत के लिए अभी तीन वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अगर ईशान के आईपीएल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह भी प्रभावी रहा है. आईपीएल मैचों में 9 अर्धशतक लगा चुके ईशान पर इस ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है.

राहुल त्रिपाठी - 
आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले राहुल ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल के 62 मैचों में 1385 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल के बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं. आईपीएल ऑक्शन 2022 में राहुल त्रिपाठी पर कई टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं. उन्होंने हाल ही में लिस्ट ए के एक मैच में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए केरल खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी.

देवदत पडिक्कल -
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपनर की भूमिका निभा चुके देवदत्त पडिक्कल पर इस ऑक्शन में भी निगाहें होंगी. उन्होंने पिछले सीजन में कई अच्छी पारियां खेली हैं. देवदत्त ने आईपीएल में एक शतक भी लगाया था. इस सीजन के ऑक्शन में टीमें उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें : Watch: 'महाराजा ऑफ ईडन गार्डेन्स' का 44 साल पुराना है इस घर से रिश्ता, गांगुली ने दिखाया अपना आलीशान बंग्लॉ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget