एक्सप्लोरर

IPL 2025: युवराज सिंह को आईपीएल मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स ने कर ली है बात!

Yuvraj Singh IPL 2025: युवराज सिंह आईपीएल 2025 के दौरान एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने उनसे बातचीत की है.

Yuvraj Singh IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 से पहले टीम में कई बदलावों की तैयारी में है. दिल्ली मेगा ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स पर दांव लगाएगी. इसके साथ ही कोचिंग स्टाफ भी बदल सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से बातचीत की है. दिल्ली की फ्रेंचाइजी युवराज सिंह को कोच बनाने की तैयारी में है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

स्पोर्टस्टार की एक खबर के मुताबिक दिल्ली ने युवराज सिंह से कोचिंग रोल को लेकर बातचीत शुरू की है. दिल्ली के साथ-साथ गुजरात टाइटंस भी युवी से बात कर सकती है. वह आशीष नेहरा की जगह उन्हें कोच का पद ऑफर कर सकती है. युवी अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी दमदार प्रदर्शन किया है. युवी टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं. वे अब कोचिंग के रोल में दिख सकते हैं.

ऐसा रहा दिल्ली का अब तक सफर -

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था. टीम आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रही थी. दिल्ली ने 14 मैच खेले थे. इस दौरान 7 मैच जीते थे और 7 में हार का सामना किया था. टीम 2023 में नौवें नंबर पर रही थी. उसने इस सीजन में 14 मैच खेले और 4 में जीत दर्ज की थी. जबकि 10 मैचों में हार का सामना किया था. दिल्ली के लिए आईपीएल 2020 शानदार रहा था. टीम ने 14 मैच खेले थे और 8 जीते थे. टीम फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि यहां उसे मुंबई ने हरा दिया था.

शानदार रहा है युवराज का करियर -

अगर युवराज का करियर देखें तो वह शानदार रहा है. युवी ने आईपीएल में 132 मैच खेले हैं. इस दौरान 2750 रन बनाए. युवराज ने आईपीएल में 13 अर्धशतक लगाए. उन्होंने बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए 36 विकेट भी झटके. युवराज ने भारत के लिए 58 टी20 और 304 वनडे मैच भी खेले हैं.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब हल हसन का करियर खतरे में, BCB लेगा बड़ा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget