एक्सप्लोरर

IPL 2025: कैप्ड, अनकैप्ड और एसोसिएट नेशन के कितने खिलाड़ियों ने मेगा ऑक्शन के लिए किया रजिस्टर, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिसमें 1,165 भारतीय और 409 विदेशी शामिल हैं.

IPL 2025 Mega Auction Register Players List: आईपीएल 2025 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए तारीख और वेन्यू का एलान कर दिया है. 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें कुल 1,574 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. ऑक्शन में कई देशों के कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी खरीदे जाएंगे. तो आइए जानते हैं कि ऑक्शन के लिए कितने कैप्ड, अनकैप्ड और कितने एसोसिएट नेशन के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों में 1,165 भारतीय और 409 विदेशी शामिल हैं. 

कैप्ड, अनकैप्ड और एसोसिएट खिलाड़ी

रजिस्टर करने वाले कुल खिलाड़ियों में 320 कैप्ड (जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके) और 1,224 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा 30 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ियों ने भी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर किया. 

320 कैप्ड खिलाड़ियों में 48 भारतीय और 272 इंटरनेशनल प्लेयर्स शामिल हैं. इसके अलावा 1,224 अनकैप्ड खिलाड़ियों में 152 ऐसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा थे. इसके अलावा 965 और अनकैप्ड भारतीय शामिल हैं. बाकी अंतर्राष्ट्रीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में 104 खिलाड़ी और 3 ऐसे खिलाड़ी जो पिछले सीजन आईपीएल का हिस्सा थे, शामिल हैं. 

किस देश के कितने खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर 

अफगानिस्तान- 29 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया- 76 खिलाड़ी
बांग्लादेश- 13 खिलाड़ी
कनाडा- 4 खिलाड़ी
इंग्लैंड- 52 खिलाड़ी
आयरलैंड- 9 खिलाड़ी
इटली- 1 खिलाड़ी
नीदरलैंड- 12 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड- 39 खिलाड़ी
स्कॉटलैंड- 2 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका- 91 खिलाड़ी
श्रीलंका- 29 खिलाड़ी
यूएई- 1 खिलाड़ी.
यूएसए- 10
वेस्टइंडीज- 33
जिम्बाब्वे- 8  

खरीदे जाएंगे सिर्फ 204 खिलाड़ी

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में सिर्फ 204 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे. आईपीएल की सभी 10 टीमों के पास कुल 204 स्लॉट्स ही खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए टीमें बोली लगाएंगी. इस तरह रजिस्टर करने वाले कुल 1,574 खिलाड़ियों में सिर्फ 204 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे. एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी ही खरीद सकती है. 

ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितनी पर्स वैल्यू बाकी 

चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़ रुपये 
मुंबई इंडियंस - 45 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स - 51 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद - 45 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस - 69 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 83 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स - 73 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स - 110.5 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाइंट्स - 69 करोड़ रुपये.

 

ये भी पढ़ें...

BGT: ऑस्ट्रेलिया ने शुरू कर दी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी, भारत IPL 2025 मेगा ऑक्शन में व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget