एक्सप्लोरर

IPL: जब 9 टांके लगे होने के बावजूद विराट कोहली ने जड़ दिया था तूफानी शतक, जानें मजेदार किस्सा

On This Day In IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए करो या मरो मैच था, लेकिन विराट कोहली ने 9 टांके लगे होने के बावजूद शानदार शतक बनाया था. वहीं, इसके अलावा क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली थी.

Virat Kohli: आज का दिन विराट कोहली के लिए बेहद खास है. दरअसल, आज के दिन यानि 18 मई 2016 को विराट कोहली ने 50 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह मैच महज 15-15 ओवर का था. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं. विराट कोहली का यह शतक इस वजह से भी स्पेशल था, क्योंकि उस मैच में विराट कोहली 9 टांके के साथ खेल रहे थे. इसके अलावा वह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए करो या मरो मैच था, लेकिन विराट कोहली ने 9 टांके लगे होने के बावजूद गजब का हौंसला दिखाया और शतक जड़ दिया.

विराट कोहली और क्रिस गेल का तूफान...

वहीं, उस मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 ओवर में 3 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर बनाया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 50 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली थी. विराट कोहली के अलावा क्रिस गेल ने 32 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. यूनिवर्स बॉस ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के जड़े थे. हालांकि, एबी डी विलियर्स बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए थे.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को बड़े अंतर से हराया

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विशाल स्कोर के सामने पंजाब किंग्स की टीम 9 विकेट पर महज 120 रन बना सकी. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया था. पंजाब किंग्स के लिए ऋद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 10 गेंदों पर 24 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए युजवेन्द्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे. युजवेन्द्र चहल ने 3 ओवर में 25 रन देकर 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा श्रीनाथ अरविंद और शेन वॉटसन ने 2-2 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें-

SRH vs RCB: हैदराबाद ने बैंगलोर को दिया 187 रनों का लक्ष्य, क्लासेन ने जड़ा विस्फोटक शतक

Watch: यश धुल ने छोड़ा आसान कैच तो रिकी पोंटिंग ने पकड़ लिया सिर, वीडियो में देखें रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget