एक्सप्लोरर

IPL 2023: पहली बार लखनऊ में खेले जाएंगे IPL मैच, पहले और फाइनल मुकाबले की मेज़बानी करेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम

IPL 2023 Schedule: आईपीएल के 16वें सीजन का ऐलान हो गया है. इस सीजन का पहला मैच गुजरात और चेन्नई के बीच में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2023: आईपीएल 2023 का ऐलान हो चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होगा. आईपीएल 2023 के शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. इस सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस सीजन में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का कोई मैच लखनऊ के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा. आईपीएल 2022 का आयोजन कोविड-19 की वजह से सिर्फ महाराष्ट्र के क्रिकेट स्टेडियम्स में किया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. इस बार सभी टीमों को उनके घरेलू पिचों का एडवांटेज भी मिलेगा.

पहली बार लखनऊ में खेला जाएगा आईपीएल मैच

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला गया है. हालांकि, आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपना पहला सीजन खेला था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से आईपीएल के सभी मैच सिर्फ मुंबई और पुणे के पिचों पर कराए गए थे. इस बार आईपीएल की हरेक 10 टीम को घरेलू पिच मिलेंगी और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहली बार अपने घरेलू पिच पर आईपीएल मैच खेलेगी.

आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत अहमदाबाद से होगी और इस सीजन का फाइनल मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े और शानदार क्रिकेट स्टेडियम में से एक है. यह दुनिया का सबसा बड़ा स्टेडियम है, जिसमें एक साथ 1,32,000 लोग बैठ सकते हैं. 

मुंबई और चेन्नई के बीच में होगा आईपीएल का 1000वां मैच

इसका मतलब है कि इस बार स्टेडियम जाकर आईपीएल फाइनल देखने में और भी मजा आने वाला है. आईपीएल 2022 के शेड्यूल की बात करें तो इस सीजन 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 70 मैच लीग स्टेज में होंगे और 4 मैच प्लेऑफ में खेले जाएंगे. पहले राउंड में सभी टीम 14-14 मैच खेलेंगी. इस सीजन का आखिरी लीग मैच 21 मई 2023 और फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा. 

हर शनिवार और रविवार को डबल हेडर यानी दो मैच खेले जाएंगे. इस तरह से कुल 18 डबल हेडर्स होंगे. आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का दूसरा लीग मैच आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच होगा. यह वाकई में आईपीएल की एक बड़ी उपलब्धि होगी.

यह भी पढ़ें:

Border Gavaskar Trophy Records: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों का पूरी रिकॉर्ड, जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget