एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर 2 अंकों के साथ पहुंच गई है. इस सीजन अभी तक अब मुंबई और दिल्ली की टीम ने एक भी जीत दर्ज नहीं की है.

IPL 2023 Updated Points Table: आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले को हैदराबाद की टीम ने 144 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 17.1 ओवरों में हासिल करने के साथ अपने नेट रनरेट में भी थोड़ा सुधार किया.

अब पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सीधे 8वें स्थान पर 2 अंकों के साथ पहुंच गई है, जिसमें टीम का नेट रनरेट -1.502 का है. इस समय पॉइंट्स टेबल पर आखिरी 2 पायदानों पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैं जो अब तक अपने अंकों का खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकी हैं. मुंबई का नेट रनरेट इस समय -1.394 का है जबकि दिल्ली का -2.092 का है.

राजस्थान की टीम पहले स्थान पर बरकरार

पॉइंट्स टेबल पर 14 लीग मुकाबलों का अंत होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. राजस्थान ने अब तक खेले 3 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है, जिसमें उनका नेट रनरेट 2.067 का है. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर कोलकाता और लखनऊ की टीम है.

कोलकाता की टीम ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात देने के साथ अब पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिसमें टीम का नेट रनरेट 1.375 का है. वहीं तीसरे स्थान पर लखनऊ की टीम 4 अंकों के साथ है जबकि पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर अब गुजरात टाइटंस की टीम पहुंच गई है.

पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 5वें और पंजाब अब 6वें स्थान पर

इस समय पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 3 मैचों में से 2 जीत के साथ 5वें स्थान पर काबिज है, जिसमें टीम का नेट रनरेट 0.356 का है, वहीं 6वें स्थान पर अब पंजाब किंग्स की टीम है जिनके 4 अंक तो है लेकिन टीम का नेट रनरेट -0.235 हो गया है. 7वें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2 अंकों के साथ काबिज है.

 

यह भी पढ़ें...

GT vs KKR: कोलकाता की जीत में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने रिंकू सिंह, बताया गुजरात के खिलाफ क्या बनाया था प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget