एक्सप्लोरर

IPL 2023: टॉस से लेकर DRS और इम्पैक्ट प्लेयर तक, जानें इस बार IPL में कितने बदले हैं नियम

IPL 2023 Rules: IPL के 16वें सीजन में टॉस के बाद प्लेइंग-11 को चुनने से लेकर DRS का दायरा बढ़ाने और इम्पैक्ट प्लेयर जैसे कुछ नए नियम लागू होंगे.

IPL New Rules: IPL 2023 इस बार तीन नए नियमों के चलते काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है. इस बार टीमें टॉस के बाद प्लेइंग-11 सिलेक्ट कर सकेंगी, डीआरएस का दायरा भी बढ़ा हुआ रहेगा और सबसे अहम चीज़ यह कि टीमें इम्पैक्ट प्लेयर का यूज़ कर सकेंगी. यह तीनों नियम ऐसे हैं जिनसे IPL मैचों की रोचकता में इजाफा होगा. इन तीनों नियमों को लेकर BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को मेल भेज दिया है.

1. टॉस के बाद प्लेइंग-11 का सिलेक्शन
अब तक हमेशा क्रिकेट में ऐसा होता आया है कि टॉस से पहले ही टीमों को प्लेइंग-11 चुननी होती है लेकिन इस बार IPL में टीमें टॉस के बाद प्लेइंग-11 शेयर कर सकेंगे. हाल ही में हुई SA20 में यह नियम लागू किया गया था. इस नियम के तहत दोनों टीमों के कप्तान के पास दो शीट रहेंगी. एक शीट में पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे और दूसरी शीट में पहले गेंदबाजी करने की स्थिति में प्लेइंग-11 के नाम होंगे. इन दोनों शीट में 5-5 सब्स्टिट्यूट के नाम भी लिखे होंगे, जो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ हो सकेंगे. टॉस के बाद दोनों कप्तान अपनी-अपनी प्लेइंग-11 एक्सचेंज करेंगे.

2. DRS का दायरा बढ़ेगा
इस बार IPL में टीमें अंपायर द्वारा वाइड और नो बॉल से जुड़े फैसलों पर भी DRS ले सकेंगी. पहले केवल आउट या नॉट आउट के फैसलों पर DRS लिया जाता था. अब अगर किसी बल्लेबाज को लगता है कि गेंद वाइड या नो-बॉल थी और अंपायर ने बॉल को वैध माना है तो बल्लेबाज अंपायर के फैसले को चैलेंज कर सकता है. ठीक इसी तरह अगर गेंदबाजी करने वाली टीम को लगता है कि गेंद वाइड या नो-बॉल नहीं थी लेकिन अंपायर ने गेंद को अमान्य कर दिया है तो गेंदबाजी वाली टीम भी अंपायर के फैसले को चैलेंज कर सकेगी. हालांकि टीमों को प्रति पारी मिलने वाले DRS की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है. यानी उपलब्ध DRS से ही टीमों को वाइड और नो-बॉल से जुड़े फैसलों पर DRS लेने की रिस्क लेनी होगी.

3. इम्पैक्ट प्लेयर
यह IPL के इस सीजन का गेम चेंजर नियम साबित हो सकता है. इस नियम के तहत टीमें बीच मैच में अपने किसी एक खिलाड़ी को अन्य खिलाड़ी से रिप्लेस कर सकती है. एक मैच में एक टीम को एक ही इम्पैक्ट प्लेयर लाने की छूट होगी. टॉस के वक्त कप्तान प्लेइंग-11 के अतिरिक्त 5 सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों के नाम देंगे और इन्हीं में से एक खिलाड़ी को कप्तान बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज़ कर सकेगा. इम्पैक्ट प्लेयर को मैदान पर लाने के लिए कप्तान को या तो फील्ड अंपायर या फोर्थ अंपायर को इसकी जानकारी देनी होगी.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: टीम इंडिया ने चार साल बाद घरेलू मैदानों पर वनडे सीरीज गंवाई, क्या रहे अहम कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget