एक्सप्लोरर

PBKS vs RR: पंजाब के सामने होगी राजस्थान की चुनौती, अहम मुकाबले में ऐसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

Indian Premier League: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में इस सीजन का 66वां लीग मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एक वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह है.

PBKS vs RR Probable Playing XI: आईपीएल के 16वें सीजन का 66वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में होगा. यह मैच एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह देखा जा रहा है. इस मैच में जिस भी टीम को हार मिलेगी वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं जीत हासिल करने वाली टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का एक चांस जरूर रहने वाला है. मुकाबले की अहमियत को देखते हुए आइये जानते हैं कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ इस मुकाबले में उतर सकती हैं.

दोनों टीमों के बीच में यह मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर पिछले मुकाबले में 400 से अधिक कुल रन बने थे. इस मैच में भी बल्लेबाजों का कमाल देखे जाने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में दोनों ही टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला ले सकती है. पंजाब को इसी मैदान पर पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 15 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में पंजाब के लिए लियम लिविंगस्टन ने 94 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था.

राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 112 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में राजस्थान सिर्फ 59 रन बनाकर सिमट गई थी. ऐसे में उनकी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, जीतेश शर्मा, शाहरुख खान, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स – नाथन एलिस, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, बलतेज सिंह, मोहित राठी.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), जो रूट, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट.

इम्पैक्ट प्लेयर्स – जेसन होल्डर, एडम जम्पा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव

 

यह भी पढ़ें...

जोफ्रा आर्चर का एशेज सीरीज से बाहर होना क्यों इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा झटका है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget