एक्सप्लोरर

IPL 2023: इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग के मामले में IPL की इन दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर, जानें किस नंबर पर है RCB

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन से पहले किस टीम के कितने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं? आइए, हम आपको बताते हैं कि कौनसी आईपीएल टीमों के बीच इंस्टाग्राम पर भी कड़ी टक्कर चलती है.

MI vs CSK: क्रिकेट का त्योहार यानी आईपीएल का नया सीजन एक बार फिर शुरू होने वाला है. इस बार आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. आईपीएल 2023 का पहला मैच पिछली बार की विजेता गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा फैन्स वाली टीम में से एक है और इसका प्रमाण इसके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं.

क्या आप जानते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मौजूद सभी 10 टीमों में से किसके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स सबसे ज्यादा हैं. अगर आप नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स नंबर दो पर मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नंबर एक पर कौनसी टीम है.

इस लिस्ट में सबसे ऊपर, सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस का नाम मौजूद है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की मैदान पर लड़ाई काफी पुरानी है. मुंबई ने पांच बार खिताब जीता है तो चेन्नई ने 4 बार. इन दोनों टीमों के बीच कई बार बड़े रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं.

इंस्टाग्राम पर भी मुंबई-चेन्नई की कड़ी टक्कर

क्रिकेट की मैदान की तरह इंस्टाग्राम पर भी इन दोनों टीमों की काफी कड़ी टक्कर हो रही है. 22 मार्च, 2023 तक मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाली टीम है. इस टीम के इंस्टा फॉलोवर्स की संख्या 11.2 मिलियन है. मुंबई इंडियंस के बाद, इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम मौजूद है, जो उनसे ज्यादा पीछे नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स टीम के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या पूरे 11 मिलियन हैं. इसका मतलब है कि चेन्नई मुंबई से सिर्फ 0.2 मिलियन ही पीछे है, जिससे ये साफ होता है कि इंस्टाग्राम पर भी इन दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर चल रही है.

इस लिस्ट में इन दोनों टीमों के बाद तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मौजूद है. आरसीबी ने अभी तक एक बार भी आईपीएल नहीं जीता है, लेकिन उनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई है. आरसीबी के फैन्स हर साल अपनी टीम को भरपूर सपोर्ट करने आते हैं. उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि उनकी टीम टूर्नामेंट जीतती है या नहीं, वह हमेशा अपनी टीम को पूरे दिल से सपोर्ट करते हैं, जिसका प्रमाण इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को देखने से पता चलता है. आरसीबी के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 9.9 मिलियन है. आईपीएल की इन तीनों टीमों के अलावा बाकी सभी टीमों के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स काफी कम है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है, जिनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 3.4 मिलियन है.

यह भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd ODI: कुलदीप यादव ने 'जादुई' गेंद पर एलेक्स कैरी को किया बोल्ड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget