एक्सप्लोरर

DC in IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को क्यों करना पड़ा लगातार चार हार का सामना? जानें तीन बड़े कारण

David Warner: दिल्ली की टीम को इस आईपीएल सीजन में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है. आइए हम आपको बताते हैं कि डेविड वॉर्नर की धीमी पारियों के अलावा किन कारणों से दिल्ली की टीम हारी है.

IPL 2023 DC vs MI: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एकमात्र ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी मैच जीत नहीं पाई है. इस टीम ने मौजूदा सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं और चारों में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली के बुरे प्रदर्शन के पीछे कई कारण है, लेकिन सबसे बड़ा कारण कप्तान डेविड वॉर्नर की धीमी पारियां हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है. वॉर्नर ने अपने करियर में खेले हरेक फॉर्मेट में काफी तेजी से रन बनाए हैं. और वह उसी अंदाज के लिए जाने भी जाते हैं, लेकिन इस सीजन में वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि डेविड वॉर्नर ने अभी तक इस सीजन में 4 मैच खेले हैं और एक भी छक्का नहीं लगाया है. 

हालांकि, इन 4 मैचों में 4 पारियों में 3 अर्धशतकों की मदद से डेविड वॉर्नर ने 52.25 की औसत से 209 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन के बाद दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. लेकिन इन 4 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 114.83 का है. इन पारियों के दौरान वॉर्नर ने 27 चौके तो लगाए हैं, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगाया.

दिल्ली की हार के तीन मुख्य कारण

टी-20 फॉर्मेट में औसत से ज्यादा स्ट्राइक रेट मायने रखती है. धीमी स्ट्राइक रेट न सिर्फ मैदान पर मौजूद दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बनाती है, बल्कि टीम को भी हार की कगार तक ले जाती है. दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस सीजन में ऐसा ही हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के साथ खेला गया, जिसमें डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी तो खेली लेकिन आखिरी 18 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए, जिसकी वजह से दिल्ली की टीम सिर्फ 172 रन ही बना पाई. 

वॉर्नर की धीमी पारियों के अलावा मध्यक्रम का न चलना भी दिल्ली के हार का बड़ा कारण है. ऋषभ पंत पूरे सीजन से बाहर हैं, मिचेल मार्श उपलब्ध नहीं है, और रॉवमेन पॉवेल के पास फॉर्म नहीं है. इन सभी कारणों की वजह से दिल्ली की टीम ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पा रही है. गेंदबाजी विभाग में भी दिल्ली के पास इस वक्त नॉर्खिया के अलावा कोई ऐसा तेज गेंदबाज नहीं है, जो विपक्षियों की बल्लेबाजी पर लगाम लगा सके. इन्हीं कारणों की वजह से दिल्ली की टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: DC vs MI: मुंबई की जीत के बाद ग्रीन ने खोला राज, बताया आखिरी ओवर के दौरान टिम से क्या हुई थी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget