एक्सप्लोरर

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स ने बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को क्यों नहीं किया रिटेन, कुमार संगाकारा ने बताई वजह

IPL 2022 Retention: राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीज़न के लिए संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है.

IPL 2022 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीज़न का बिगुल बज गया है. हालांकि, इस साल आईपीएल के आयोजन से पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) होना है. इससे पहले मंगलवार को पुरानी आठ टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आगामी सीज़न के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson), जोस बटलर (Jos Buttler) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को रिटेन किया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर राजस्थान ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को टीम में बरकरार क्यों नहीं रखा. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने इसके पीछे की वजह बताई है. 

राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कुमार संगाकारा ने पहले बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की तारीफ की, और फिर उनके आश्चर्यजनक निर्णय के पीछे के तर्क का खुलासा किया. 

संगाकारा ने कहा, "यह अत्यंत कठिन रहा. वे इस समय दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. बेन स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं. वह एक पूर्ण मैच विजेता खिलाड़ी हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए यह करके भी दिखाया है. एक टीम मैन के रूप में बिल्कुल शानदार, नेतृत्व की भूमिका में शानदार. लेकिन हमें संभावित रिटेन की संख्या पर विचार करना था. साथ ही खिलाड़ी की उपलब्धता और वह कितने समय के लिए उपलब्ध है."

उन्होंने आगे कहा, "ऐसा ही जोफ्रा आर्चर के साथ भी रहा. हमने चोट की प्रकृति, ठीक होने की अवधि का पता लगाने के लिए सब कुछ किया. क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में जोफ्रा आर्चर जैसा खिलाड़ी नहीं है. खासकर टी20 क्रिकेट में. मुझे पता है कि खिलाड़ी खुद हमारे तर्क को समझते हैं, भले ही वे निराश हों."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget