एक्सप्लोरर

IPL 2022: इस तारीख से अभ्यास शुरू करेंगी टीमें, वेन्यू को लेकर भी सामने आई जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का आगाज़ 26 मार्च से होगा. इससे पहले जानिए सभी 10 टीमें कब से कहां अभ्यास (प्रैक्टिस) की शुरुआत करेंगी.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी टीम 14 या 15 मार्च से अभ्यास शुरू कर देंगी, जिसके लिये पांच अभ्यास स्थलों की पहचान की गयी है. आईपीएल 2022 26 मार्च से शुरू होगा और पता चला है कि मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के बांद्रा कुर्ला परिसर, ठाणे के एमसीए स्टेडियम, डा. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया का मैदान और घनसोली में रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान की पहचान अभ्यास स्थलों के रूप में की गयी है.

खिलाड़ियों के आठ मार्च से यहां पहुंचने की संभावना है. महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल के सुचारू संचालन के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और एमसीए के साथ बैठक की. आईपीएल में इस बार 10 टीम हिस्सा लेंगी. 

यह भी पता चला है कि सभी भागीदारों को मुंबई पहुंचने से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा. खिलाड़ियों के ठहरने के लिये मुंबई में 10 और पुणे में दो होटलों की पहचान की गयी है. यह भी पता चला है कि खिलाड़ियों को अपने जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में प्रवेश करने से पहले तीन से पांच दिन तक क्वारंटीन पर रहना होगा. आईपीएल के लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे में होंगे. 

26 मार्च को होगा आगाज़ और 29 मई को फाइनल

10 टीमों की इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई में 26 मार्च से शुरू होगी और 29 मई को लीग का फाइनल खेला जाएगा. आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरूवार को संचालन परिषद की बैठक के बाद कहा, आईपीएल शनिवार 26 मार्च से शुरू होगा. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. 

मंबई में होंगे 55 मैच, प्ले ऑफ पर अभी फैसला नहीं

आईपीएल 2022 लीग स्टेज में मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे. लीग के सभी मैच चार स्टेडियमों में खेले जाएंगे. वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे. हालांकि, अभी प्ले ऑफ मैचों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
 
यह भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए 'कोच' बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...
रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब...

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget