IPL 2022: Hardik Pandya से गहरे लगाव की वजह है बचपन का यह दिलचस्प किस्सा, Krunal ने किया खुलासा
IPL 2022: हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच इतना गहरा रिश्ता क्यों है और क्यों दोनों के बीच जलन की भावना नहीं है.

IPL 2022 Krunal Pandya Hardik Pandya: टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. लेकिन उनके भाई क्रुणाल को उनके जितना अभी तक भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. ये दोनों ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं. इन दोनों के प्रदर्शन और खेलने का टाइम में काफी फर्क रहा है. हार्दिक ने क्रुणाल से ज्यादा उपलब्धियां हासिल की हैं. हालांकि इसके बावजूद दोनों का रिश्ता बना हुआ है. क्रुणाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उनका हार्दिक के साथ इतना मजबूत रिश्ता है.
बोरिया मजूमदार के एक शो में क्रुणाल ने कहा, ''मैं भी 31 साल का हूं और हार्दिक अभी 28 के हैं. पिछले 28 सालों में जितना हम दोनों माता-पिता के साथ नहीं रहे, उतना एक दूसरे के साथ रहे हैं. जब हार्दिक 11 साल का था तब से मैं उसको लेकर प्रोटेक्टिव हूं. हालांकि यह चीज 6 साल उम्र में ही मेरे अंदर आ गई थी. हमारे अच्छे बॉन्ड के पीछे यह एक वजह है.''
उन्होंने हार्दिक पांड्या के अच्छे परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए कहा, ''मेरी हमेशा यह प्राथमिकता रहती है कि हार्दिक सही स्पेस में रहे. जब मैं बेहतर खेलता हूं तो वह बहुत खुश होता है और उसके अच्छा खेलने पर मैं खुश होता हूं. हमारे रिश्ते की अच्छी बात यह है कि हम दोनों एक दूसरे को लेकर प्रोटेक्टिव हैं.''
उन्होंने कहा, ''क्रिकेट हमारे जीवन का हिस्सा है, लेकिन अच्छा इंसान बना रहना जरूर है. हमारा बॉन्ड शुरुआत से बहुत अच्छा रहा है. इसी वजह से एक-दूसरे को लेकर कभी जलन की भावना नहीं आई.''
यह भी पढ़ें : IPL Mega Auction: Ben Stokes ने बताया IPL 2022 से खुद को दूर रखने का कारण, यह है फ्यूचर प्लान

















