एक्सप्लोरर

IPL 2022: फाफ डु प्लेसिस का कप्तानी को लेकर बड़ा बयान, महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में कही यह बात

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हाल ही में फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान बनाया है. डु प्लेसिस ने कप्तान बनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई.

पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी की अगुआई करने को तैयार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के नव नियुक्त कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि उनके नेतृत्व का तरीका काफी कुछ ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही है. डुप्लेसी (37 वर्ष) 2012 से ही धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं और वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिये भी खेले थे जो अब खत्म हो चुकी है.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने फ्रेंचाइजी की वेबसाइट में कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैं क्रिकेट में अपनी यात्रा में कुछ शानदार कप्तानों के साथ खेला. मैं ग्रीम स्मिथ के साथ खेलते हुए बड़ा हुआ जो दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘और फिर 10 साल एमएस और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ, दोनों शानदार कप्तान.’’

डुप्लेसी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एमएस और मेरी कप्तानी के तरीके में समानता है क्योंकि हम दोनों ही बहुत शांत व्यक्तित्व वाले हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिये दिलचस्प चीज है कि जब मैंने चेन्नई के साथ शुरूआत की थी तो दक्षिण अफ्रीका में कप्तानी संस्कृति को देखते हुए मुझे एमएस पूरी तरह से इसके विपरीत लगे थे. और जब मैं यहां ऐसे माहौल में आया तो मैंने जो सोचा था, वह पूरी तरह से अलग निकले.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे फिर पता चला कि कप्तानी के अलग तरीके हो सकते हैं, लेकिन अपना तरीका होना महत्वपूर्ण है. क्योंकि जब दबाव आता है तो खुद का तरीका ही मदद करता है. इसलिये मैं विराट कोहली की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकता क्योंकि मैं विराट कोहली नहीं हूं. मैं एमएस धोनी की तरह की कप्तानी की कोशिश भी नहीं कर सकता.’’

डुप्लेसी ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने कुछ चीजें सीखी हैं जिससे मेरी कप्तानी की शैली में मदद मिली. मैं इस यात्रा के लिये शुक्रगुजार हूं. एमएस (धोनी) शानदार कप्तान हैं और दुनिया के किसी अन्य कप्तान की तुलना में शायद उन्हें सबसे ज्यादा सफलतायें मिली हैं. इस यात्रा का हिस्सा होना सम्मान की बात है.’’ आरसीबी आईपीएल में अपना अभियान 27 मार्च को मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरू करेगी.

यह भी पढ़ें : IND vs SL 2nd Test: जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले टीम इंडिया के पहले गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget